Sunday, January 27, 2013

डीजल भाव वृद्धि के खिलाफ आंदोलन


भाईंदर चौक की जेट्टी पर मच्छीमारों नेडीजल भाव वृद्धि के खिलाफ आंदोलन किया। विरोध मेंमच्छीमार बोट पर काले झंडे लगाए और 12 रुपये प्रति लीटरकी भाव वृद्धि वापस  लेने पर मछली पकड़ने का बंद करनेकी धमकी दी। अभी तक तेल कंपनियां मच्छीमारों कीसहकारी संस्था के मार्फत 52 रुपये 60 पैसे लीटर के भाव सेडीजल देती थीं। 

इस
 पर शासन 7 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से अनुदानवापस मिलता था। अब मच्छीमार बोट को भी व्यावसायिककंपनियों के भाव से डीजल देने के कारण कोलियों को 12 रुपये प्रति लीटर की भाव वृद्धि का सामना करना पड़रहा है। डोंगरी चौक मच्छीमार सोसाइटी के अध्यक्ष कास्कु कतेन ने बताया सिर्फ चौक से उत्तन तक करीब 750डीजल नौका हैं। मच्छीमारों को आश्वासन दिया गया कि आगामी 9 जनवरी को नई दिल्ली में कृषि मंत्री शरदपवार के द्वारा संबंधित मंत्री  अधिकारियों के साथ बैठक होगी जिसमें 9 राज्य के मछुआरों को न्याय मिलने कीआशा है।

Sunday, January 20, 2013

झोपड़े बनवानेऔर बस्तियां बसाने में राजनीतिक दलों का समर्थन


अमूनन खाली पड़े सरकारी भूखंडों पर झोपड़े बनवानेऔर बस्तियां बसाने में राजनीतिक दलों का समर्थन रहता है ,लेकिन रविवार को मुलुंड में इससे हटकर नजारा देखने कोमिला। मुलुंड पूर्व के दीनदयाल नगर परिसर में फायर ब्रिगेडके करीब स्थित दो सरकारी भूखंडों पर अवैध रूप से बनेझोपड़ों को सभी राजनैतिक पार्टियों के लोगों ने एकजुट हो करहटाया। 

लंबे अरसे से बने झोपड़ों को हटाने की मुहीम में स्थानीयबीजेपी विधायक सरदार तारा सिंह , भांडुप के मनसे विधायक शिशिर शिंदे , मनसे पदाधिकारी सत्यवान दलवी, बीजेपी नगरसेवक प्रकाश गंगाधरे , कांग्रेस के कैलाश पाटील सहित एनसीपी , शिवसेना , मनसे कांग्रेस तथाआरपीआई के तमाम महिला और पुरुष पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। इन लोगों ने झोपड़ो को खुदजमींदोज किया और उसमें रहने वालों को वहां से भगाया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को भगाने के लिए कई झोपड़ों मेंआग लगाई और लोगों को खिचखिच कर बाहर निकाला। 

भरी पुलिस बंदोबस्त के बीच यह सब कुछ करीब दो घंटों तक चला। घटना में किसी को चोट नहीं आई। हालांकिझोपड़ा धारकों ने इसके लिए पार्टी के लोगों को जम कर कोसा। उनका आरोप है कि इन्हीं पार्टी के कुछपदाधिकारियों की शह पर लोगों ने झोपड़े बनाए थे और अब उन्होंने ही उन्हें बेघर कर दिया है। जहां झोपड़े बनेथे वहीं एक स्थान पर स्थानीय विधायक तारा सिंह का बड़ा बोर्ड लगा था। लोगों ने उसे उखाड़ा और गटर में फेंकदिया। इस सब के बीच बेघर हुए लोग अपनी आंखों के सामने अपने घर को जमींदोज होते हुए देखते रहे।स्थानीय निवासियों का आरोप है की लंबे अरसे से बने झोपड़ों को बनने के समय ही कड़क कार्रवाई की जानीचाहिए थी।

Friday, January 18, 2013

फेरीवालों कोधमकाने की राज ठाकरे की कार्रवाई की निंदा


 आरपीआई अध्यक्ष रामदास आठवले ने फेरीवालों कोधमकाने की राज ठाकरे की कार्रवाई की निंदा करते हुए उन्हेंएमएनएस से सुरक्षा देने की घोषणा की है। पुलिस की तोड़कमुहिम के विरोध में सोमवार को फेरीवाले मोर्चा निकाल रहे हैं, राज ठाकरे ने मोर्चा निकालने पर इन्हें फुटपाथ पर 'एमएनएस स्टाइल ' में जवाब देने की चेतावनी दी है। 

आठवले ने राज को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एमएनएस केकार्यकर्ताओं में इतना ही जोश है तो सीमा पर जाकरपाकिस्तानी फौजों से लड़ाई लड़ें। अपनी रोटी - रोजी के लिए रोजाना संघर्ष करने वाले निरीह गरीब फेरीवालोंपर अत्याचार करने से क्या होगा ! आरपीआई अध्यक्ष ने कहा फेरीवालों को अपनी मांगें रखने के लिए मोर्चानिकालने का संवैधानिक अधिकार है। अगर ' एमएनएस स्टाइल ' में फेरीवालों पर हमले हुए तो आरपीआई केकार्यकर्ता सड़क पर उतरकर फेरीवालों को सुरक्षा देंगे। इसकी वजह से कानून  व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती हैतो इसकी जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग की होगी। भाषाई तनाव और द्वेष फैलाकर कोई समानांतरसरकार खड़ी करके इसे राजनीतिक रंग देगा तो हम उसका किए बिना नहीं रहेंगे। 

Wednesday, January 16, 2013

सेक्स एजुकेशन से स्थिति और बिगड़ेगी-पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह


 महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध पर नेताओं और सामाजिक ठेकेदारों के ऊल-जलूल बयानों के बीच मुंबई पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह ने कहा है कि सेक्स एजुकेशन से स्थिति और बिगड़ेगी ही। उन्होंने कहा कि जिन देशों में सिलेबस में सेक्स एजुकेशन शामिल है, वहां महिलाओं के प्रति अपराध ज्यादा हो रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक मराठी अखबार की ओर से आयोजित सेमिनार में उन्होंने कहा कि सेक्‍स एजुकेशन से ज्यादा जरूरी है मोरल एजुकेशन। उन्होंने कहा, ' सेक्स एजुकेशन को लेकर हमें सोच-समझकर आगे बढ़ने की जरूरत है। अमेरिका के सिलेब्स में सेक्स एजुकेशन शामिल है, पर स्टूडेंट्स को सिर्फ सेक्शुअल रिलेशन बनाना सिखाया जा रहा है।'

अंग्रेजी अखबार 'इंडियन एक्सप्रेस' में जब सिंह का यह बयान छपा तो कुछ सामजिक कार्यकर्ताओं ने इस पर आपत्ति जताई। इसके बाद सिंह ने एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत में सिंह ने कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि मेरे कहने का मतलब था कि सिर्फ सेक्स एजुकेशन के बल पर हम महिलाओं के प्रति अपराध में कमी नहीं ला सकते हैं। इसके लिए और उपायों को अजमाने की जरूरत है। इसमें नैतिक शिक्षा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

सिंह ने सोमवार को सेमिनार में कहा था, 'एक सर्वे के मुताबिक स्मोकिंग से भी ज्यादा कॉमन रेप है। जिन देशों ने सेक्स एजुकेशन की शिक्षा दी जा रही है, वहां महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं।' स्कूलों में बच्चों को मोरल एजुकेशन दिए जाने पर जोर देते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सेक्शुअल ऑफेंस शारीरिक से ज्यादा एक मनोवैज्ञानिक क्रिया है। और, यह लोगों की प्रदूषित मानसिकता की वजह से हो रहा है।

Monday, January 7, 2013

खरीदे गए महात्मा गांधी के स्मृति-चिन्ह प्राप्त करेंगे।


समाजसेवी अण्णा हजारे और पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल वी.के. सिंह मंगलवार को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय कारोबारी कमल मोरारका की ओर से खरीदे गए महात्मा गांधी के स्मृति-चिन्ह प्राप्त करेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और शहर के जानेमाने कारोबारी मोरारका ने पिछले साल ब्रिटेन में हुई एक नीलामी के दौरान महात्मा गांधी से जुड़े 29 स्मृति-चिन्ह खरीदे थे। मोरारका के करीबी सूत्रों ने बताया, 'बापू के स्मृति-चिन्ह ब्रिटेन से लाए जा चुके हैं । इन्हें मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अण्णा हजारे, जनरल (सेवानिवृत) वी.के. सिंह और मैग्सायसाय अवॉर्ड से नवाजे जा चुके राजेंद्र सिंह प्राप्त करेंगे।'

सूत्रों ने बताया कि भारतीय नौजवानों में गांधी और गांधीवाद का प्रचार करने के लिए ये स्मृति चिह्न देश भर में प्रदर्शित किए जाएंगे। स्मृति-चिह्नों में महात्मा गांधी के खून से सनी वह घास और मिट्टी भी शामिल है जिसे दिल्ली के बिड़ला हाउस में 1948 में हुई बापू की हत्या के बाद सहेज कर रखा गया था