Wednesday, September 25, 2013

फिल्म सिटी में भीषण आग

 मुंबई के गोरेगांव स्थिति फिल्म सिटी में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग लोकप्रिय टीवी शो 'कॉमिडी नाइट्स विद कपिल' के सेट पर लगी। आग बुझाने के काम फायर ब्रगेड की 8 गाड़ियां लगी हुई हैं। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
सूत्रों के मुताबिक, टीवी शो 'कॉमिडी नाइट्स विद कपिल' के सेट पर सुबह शूटिंग शुरू होने वाली थी। उसी समय बैक स्टेज पर एक जोरदार आवाज हुई और आग लग लगी। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले देखते-देखते ही पूरा थियेटर आग की चपेट में आ गया। 
फायर ब्रिगेड के लिए आग बुझाने का काम काफी मुश्किल साबित हो रहा है। सेट लकड़ी के बने होने से ज्यादा परेशानी हो रही है।

Tuesday, September 24, 2013

नवी मुंबई में डेंगू और मलेरिया

नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में डेंगू और मलेरिया से होने वाली मौतों के बाद पीडि़त लोगों के इलाज में हो रही लापरवाही के चलते नवी मुंबई मनपा की स्टैंडिंग कमिटी ने मनपा अधिकारियों को खरीखोटी सुनाई। 
स्टैंडिंग कमिटी के चेयरमैन सुरेश कुलकर्णी ने मनपा अधिकारियों से कहा कि वे मनपा सदन में गलत जानकारी न दें और लोगों की दुर्भा,यपूर्ण मौत से पहले उन्हें बचाए जाने के सभी उपाय अपनाएं।
 
कुलकर्णी ने मनपा के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी से कठोर शब्दों में कहा कि सदन को डेंगू के बारे में गलत जानकारी देकर जन प्रतिनिधियों को गुमराह न करें। बता दें कि शुक्रवार को स्टैंडिंग कमेटी की बैठक डेंगू से हुई मौतों पर शोक प्रस्ताव के साथ शुरू हुई। शहर में बढ़ रहे डेंगू के लिए कमेटी के सदस्यों ने अपना विरोध जताया तथा इसके लिए शहर में सा़फ-सफाई में की जा रही लापरवाही और मलेरिया नियंत्रण विभाग की अकर्मण्यता को दोषी बताया।
 
इस मुद्दे पर वैभव गायकवाड ने मनपा प्रशासन से पूछा कि शहर में मलेरिया और डेंगू से कितनी मौत हो चुकी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मनपा हमें जो आंकड़े बताती है वे सिर्फ मनपा अस्पतालों के होते हैं, जबकि निजी अस्पतालों में भर्ती मरीज आए दिन डेंगू से मर रहे हैं और मनपा के स्वास्थ्य विभाग को उसकी जानकारी भी नहीं रहती है।
 
विक्रम राजू शिंदे ने कहा कि शहर के निजी अस्पतालों में क्या चल रहा है, इसकी जानकारी मनपा प्रशासन को नहीं रहती है। उन्होंने कहा कि जो निजी अस्पताल मनपा के कानून का पालन नहीं करते हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। शिवसेना के विजयानंद माने ने कहा कि मलेरिया नियंत्रण के लिए सभी ठिकानों पर दवा का छिड़काव नहीं किया जा रहा है और न ही कचरा उठाने के बाद उन स्थानों पर डीडीटी पावडर छिड़का जा रहा है।
 
कमेटी सदस्यों के आक्रामक रुख पर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि तुर्भे में जिस व्यक्ति की मौत हुई है, उसकी मेडिकल रिपोर्ट में डेंगू नहीं पाया गया है। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी की इस बात पर सुरेश कुलकर्णी ने कहा कि अधिकारी सदन को गलत जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मृत व्यक्ति उनके क्षेत्र का है और उनसे जुड़ी मेडिकल जांच की सारी रिपोर्ट्स उनके पास हैं।
 
चेयरमैन ने कहा कि अकेले तुर्भे क्षेत्र में पिछले 6 महीने में डेंगू से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। मनपा आयुक्त ने कहा कि अगले दो दिन में इस मुद्दे पर सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर बचाव कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी और उस पर अमल शुरू किया जाएगा।

Thursday, September 19, 2013

मॉइनॉरिटी से ताल्लुक रखने वाली महिलाओं के करीब एक हजार बचत गुटों की स्थापना

महाराष्ट्र भर में मॉइनॉरिटी से ताल्लुक रखने वाली महिलाओं के करीब एक हजार बचत गुटों की स्थापना की जा चुकी है। आगे 1600 और ऐसे नए बचत गुट बनाने की योजना है। 
अल्पसंख्यक विकास मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान ने सोमवार को यह जानकारी दी। वे अल्पसंख्यक विकास विभाग ओर महिला आर्थिक विकास महामंडल (मविम) की 'शहरी भाग में माइक्रो फाइनैंस की अड़चनें' विषय पर आयोजित कार्यशाला में बोल रहे हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव थैक्सी थेक्केकरा, सहसचिव ऐनुल अत्तार, मविम की मैनेजिंग डायरेक्टर सोनाली पोंक्षे-वायंगणकर, रिजर्व बैंक की डेप्युटी गवर्नर श्रीमती उषा थोरात उपस्थित थीं।

Saturday, September 14, 2013

हिन्दी ! भारत- माता के माथे की बिंदी

हिन्दी ! भारत- माता के माथे की बिंदी ! सभी हिन्दी भाषियों को हिदी दिवस की शुभकामनायें ,एवं अहिन्दी भाषियों को हिन्दी भाषा अपनाने का आवाहन ! जय हिन्दी !

Tuesday, September 10, 2013

गणपति बप्पा के स्वागत के लिए बीएमसी ने तैयारियां पूरी

सोमवार से मुंबई में पधारने वाले गणपति बप्पा के स्वागत के लिए बीएमसी ने तैयारियां पूरी कर ली है। निर्माल्य उठाने की व्यवस्था से लेकर सड़कों पर गड्ढों की मरम्मत करने से संबंधित हर महत्वपूर्ण चीजों का ध्यान रखा गया है। मुंबई के तकरीबन सभी प्रमुख मंडलों ने तो झांकियां प्रस्तुत कर दी हैं। लगभग 12,000 सार्वजनिक गणेश मंडल इस बार गणेशोत्सव में शामिल हैं।
आगमन के पहले दिन की अगली शाम ही डेढ़ दिन की गणपति का विसर्जन शुरू हो जाएगा। प्रशासन की ओर से विसर्जन की तैयारियां का काम पूरा कर लिया है। पूरे गणेशोत्सव से संबंधित पूरी तैयारियों की जिम्मेदारी अडिशनल म्यूनिसिपल कमिश्नर एस. वी. श्रीनिवास और डेप्युटि म्यूनिसिपल कमिश्नर डॉ. किशोर क्षीरसागर को सौंपी गई है

Monday, September 2, 2013

तेंडुलकर के फेयरवेल टेस्टमैच का स्टेज तैयार

 मास्टर बैट्समैन सचिन तेंडुलकर के फेयरवेल टेस्टमैच का स्टेज तैयार है। रविवार को कोलकाता में बोर्ड कीवर्किंग कमिटी की बैठक में वेस्टइंडीज के साथ होम सीरीज केप्रस्ताव को मंजूरी दी गई। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीजशेड्यूल में नहीं है। इसका जिक्र आईसीसी के फिक्स्चर में भीनहीं है। बीसीसीआई ने अचानक यह सीरीज कराने का फैसलाकिया है। 
क्रिकेट
 साउथ अफ्रीका से हारून लोर्गट के जुड़ने के बाद सेबीसीसीआई और सीएसए के बीच जो कोल्ड वॉर चल रही है , उसमें भारत - साउथ अफ्रीका सीरीज होने पर हीसवाल खड़ा हो रहा है। इसीलिए सचिन के 200 वें टेस्ट के लिए वेस्ट इंडीज से सीरीज की योजना बनाई गई है।सूत्रों के मुताबिक , बोर्ड सचिन के ऐतिहासिक 200 वें टेस्ट मैच की मेजबानी का श्रेय साउथ अफ्रीका को नहींदेना चाहता। 
सूत्रों की मानें तो मास्टर बल्लेबाज का 200 वां टेस्ट मैच मुंबई में होगा और शायद यह उनका फेयरवेल टेस्ट मैचभी होगा। बोर्ड ने वेस्टइंडीज को नवंबर में दो टेस्ट मैच खेलने का न्योता भेजा है। बोर्ड की रोटेशन पॉलिसी केहिसाब से उन दो टेस्ट मैचों में से एक कोलकाता में होना तय है , क्योंकि ईडन गार्डंस टेस्ट सेंटर रोटेशन कीकतार में सबसे आगे है। इसके बाद नंबर मुंबई का तो नहीं है , लेकिन माना जा रहा है कि क्यू में खड़े दूसरे सेंटर्ससचिन के लिए अड़ंगा नहीं डालेंगे। 
-
 पहला टेस्ट मैच 7 से 11 नवंबर के बीच कोलकाता में होगा ( सचिन का 199 वां ) 
-
 दूसरा टेस्ट मैच 15 से 19 नवंबर के बीच मुंबई में ( सचिन का 200 वां ) 
सचिन
 ने अपना पहला टेस्ट 15 नवंबर , 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ कराची में खेला था। अगर वेस्ट इंडीजसीरीज का शेड्यूल यह रहा , तो सचिन डेब्यू के ठीक 24 साल के बाद 200 वां टेस्ट खेलेंगे।