Monday, October 8, 2012

रात छापा मारकर 340 लड़कियों को पक


मुंबई पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकिट का भंडाफोड़ किया है। शहर के पॉश ग्रांट रोड के सिंप्लेक्स बिल्डिंग से पुलिस ने गुरुवार रात छापा मारकर 340 लड़कियों को पकड़ा। रात करीब साढ़े 8 बजे पुलिस की अचानक बढ़ी हरकत से इलाके में हलचल मच गई। जैसे ही पुलिस सिंप्लेक्स बिल्डिंग के अंदर दाखिल हुई अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने यहां से 134 और लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

दरअसल, ग्रांट रोड के रिहाइशी इलाके में देह व्यापार का अड्डा चल रहा था और ग्राहकों को इस अड्डे के बारे में जानकारी थी। पुलिस के मुताबिक, यहां पर सैकड़ों की तादाद में लड़कियों को जिस्मफरोशी के लिए रखा गया था। पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी नजर इस बिल्डिंग में हो रही हरकतों पर थी। उन्होंने कहा कि पुलिस सही मौके की ताक में थी। गुरुवार को जैसे ही उन्हें खबर मिली कि देह व्यापार का धंधा चल रहा है तो उन्होंने छापा मारा। 340 लड़कियों के साथ 134 पुरुषों को भी पुलिस ने पकड़ा है।

पुलिस के का कहना है कि कस्टडी में ली गई ज्यादातर लड़कियां बांग्ला भाषा बोलने वाली हैं। इसके आधार पर पुलिस दावा कर रही है कि इनमें ज्यादातर लड़कियां बांग्लादेशी हैं। पुलिस का यह भी कहना है कि हो सकता है कि इन लड़कियों को बांग्लादेश से जिस्मफरोशी का धंधा कराने के लिए यहां लाया गया हो। पुलिस भले ही इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर अपनी पीठ थपथपा रही हो, लेकिन इस इलाके के लोगों में पुलिस के खिलाफ काफी रोष है। लोगों का कहना है कि यहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी है और यह धंधा इतने दिनों से चल रहा था और पुलिस को इसके बारे में अब तक कैसे पता नहीं चला। लोगों का यह भी कहना है कि आखिर पुलिस ने इस मामले में पहले कोई कदम क्यों नहीं उठाया।

Monday, September 24, 2012

छापा कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटेल से दो महिला सेक्स वर्कर सहित दो ग्राहकों को अरेस्ट कि

सांताक्रुज स्थित एक फाइव स्टार होटेल में सेक्स रैकेट चलाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ मुंबई पुलिस की समाजसेवा शाखा ने किया। छापा कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटेल से दो महिला सेक्स वर्कर सहित दो ग्राहकों को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार महिला सेक्स वर्कर मॉडलिंग से जुड़ी हैं, जिनमें एक रशियन भी शामिल है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक सांताक्रुज पुलिस ने इस भंडाफोड़ के बारे में कुछ अधिक बताने से कतरा रही थी। सूत्रों की मानें, तो फाइव स्टार होटेल का मामला होने से स्थानीय पुलिस मामले को दबाने में जुटी है। 

एनबीटी ने जब खबर की पुष्टि के लिए सांताक्रुज पुलिस स्टेशन फोन किया तो ड्यूटी पर मौजूद अधिकारी ने मामले की जानकारी होने से साफ तौर पर मना कर दिया। इसके अलावा सीनियर ऑफिसर अरुण जाधव भी फोन कॉल्स उठाने और मैसेज का जवाब देने से गुरेज करते रहे। ऐसे में, सवाल उठता है कि कहीं इसके पीछे स्थानीय पुलिस की मिलीभगत तो नहीं है। 

सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी में सांताक्रुज एरिया का ही एक नामी होटेल का नाम आ रहा है, जहां पिछले कई माह से जिस्मफरोशी का कारोबार चल रहा था। लेकिन, समाजसेवा शाखा के पूर्व एसीपी वसंत ढोबले के कार्यकाल के दौरान इस होटेल में जिस्मफरोशी कम हो गई थी। जैसे ही ढोबले का तबादला वकोला डिविजन में हुआ, तो होटेल में एक बार फिर से देह व्यापार का धंधा शुरू हो गया, जिसे स्थानीय सांताक्रुज पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। 

Wednesday, September 12, 2012

असीम त्रिवेदी बुधवार को रिहा कर दिए गए


कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी के देशद्रोह के आरोप में अरेस्ट होने की घटना पर बीजेपी लीडर लालकृष्ण आडवाणी ने अपने ब्लॉग पर पर सवाल किया है कि क्या मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था इमरजेंसी से भी खराब है? हालांकि, आडवाणी की इस तुलना पर एनडीए सहयोगी जेडी(यू) के प्रेजिडेंट शरद यादव ने कहा कि यह बढ़ा-चढ़ाकर दिया गया बयान है। उधर, शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने असीम का समर्थन किया है।
कैप्शन: आपत्तिजनक कार्टून बनाने के आरोपी असीम त्रिवेदी बुधवार को रिहा कर दिए गए

Monday, September 10, 2012

राज ठाकरे को अपनी इमेज की चिंता सताने लगी


एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे को अपनी इमेज की चिंता सताने लगी है। पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर बने 'सुरक्षेत्र' सीरियल के मामले में 'सेटेलमेंट' करने के आरोप लगाए गए, इसे लेकर वे काफी खफा हैं। ठाणे के एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उन्होंने अपनी इस नाराजी को मंच से स्वर दिया। 

राज ने कहा कि 'सुरक्षेत्र' का विरोध करने के बाद इसे वापिस लेने पर 'सेटेलमेंट' की खबरें छपीं। इसलिए मैंने सिंगापुर के 'मिफ्टा' नाट्य व चित्रपट पुरस्कार समारोह में जाने का न्योता ठुकरा दिया था। 'म्हैसकर फाउंडेशन' इस कार्यक्रम के प्रायोजक थे और मैंने टोल विरोध आंदोलन चला रखा था। इसलिए मैंने साफ कर दिया है कार्यक्रम में उपस्थित रहना मेरे लिए संभव नहीं होगा। 

राज ने पाकिस्तानी कलाकारों के सीरियल को अनुमति देने के बारे में विस्तार से सफाई दी। उन्होंने बताया कि देश में पाकिस्तान के समर्थन से आतंकवादी कार्रवाइयां हो रही हैं, ऐसे में चुपचाप बैठे रहकर पाकिस्तानी कलाकारों को बुलाने का मैं विरोध करता हूं। लेकिन 'सहारा वन' के निदेशक बोनी कपूर और 'कलर्स' के पदाधिकारी मुझे मिलने आए और बताया कि 'सुरक्षेत्र' के लिए उन्होंने भारी खर्च कर रखा है। हम पर कितना कर्ज हो गया है, यह बताते हुए बोनी कपूर लगभग रोने की हालत में पहुंच गए थे। इस कार्यक्रम के आयोजन पर आखिर भारत के ही पैसे खर्च हुए हैं, ये सोचकर मैंने कार्यक्रम को अनुमति दे दी।' 

Friday, September 7, 2012

कांग्रेसी नेता सुबोध कांत सहाय और विजय दर्डा के बाद दो और नेताओं का नाता 2005-2009 के बीच कोयला ब्लॉक आवंटन पाने वालीं कंपनियों से जुड़ ग

 कांग्रेसी नेता सुबोध कांत सहाय और विजय दर्डा के बाद दो और नेताओं का नाता 2005-2009 के बीच कोयला ब्लॉक आवंटन पाने वालीं कंपनियों से जुड़ गया है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता प्रेम चंद गुप्ता के बेटों ने उस समय कोयला ब्लॉक के लिए आवेदन किया था जब वह केंद्र सरकार में कंपनी मामलों के मंत्री थे। गुप्ता का बेटा स्टील के कारोबार में बिल्कुल नया था, इसके बावजूद उन्हें ब्लॉक मिल गया।

सूचना एवं प्रसरण राज्यमंत्री एस. जगतरक्षकन ने तो अलॉटमेंट से पांच दिन पहले जेआर पावर नामक कंपनी बनाई और सरकारी कंपनी पुड्डुचेरी इंड्स्ट्रियल प्रमोशन डिवलपमेंट ऐंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन (पीआईपीडीआईसी) के साथ एमओयू साइन करके 17 जनवरी 2007 को कोल ब्लॉक के लिए दावेदारी ठोक दी। 25 जुलाई को कंपनी को उड़ीसा के नैनी में कोल ब्लॉक मिल गया और एक महीने के भीतर ही जेआर पावर ने अपनी हिस्सेदारी हैदराबाद की कंपनी केएसके एनर्जी वेंचर्स को बेच दी, जिससे इस कंपनी को ब्लॉक से कोयला निकालने का अधिकार मिल गया।

Thursday, August 23, 2012

डा सत्यपाल मुंबई के नए पुलिस कामिश्नर



बधाई
मुझे फक्र है कि आज डा सत्यपाल मुंबई के नए पुलिस कामिश्नर हो गए है । मेरी तरफ से  बधाई
तथा बड़ोत वासियो के लिए  खुशखबरी कि जनता वैदिक कालेज का होनहार आज मुंबई के नए पुलिस कामिश्नर है ।
क्या अरुप पटनायक को मुंबई पुलिस की कुर्सी से 11 अगस्त को आजाद मैदान में हुई हिंसा की वजह से हटाया गया? पर्दे के बाहर की कहानी भले ही यह हो, पर हकीकत में उन दिन पटनायक ने जिस तरह जोन-वन के डीसीपी डॉक्टर रवींद्र शिसवे को सबके सामने बेइज्जत किया, वह बात उनके लिए महंगी साबित हुई? शिसवे को बेइज्जत किए जाने का टेप बाद में यूट्यूब पर खूब चला। एक आईपीएस अधिकारी के अनुसार, यू ट्यूब पर शिसवे से जुड़े इस टेप को जब मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को दिखाया गया, तो दोनों ही नेता बहुत नाराज दिखे थे। आर. आर. पाटील ने उसी दिन से पटनायक को हटाने का मन बना लिया था, जबकि मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को पटनायक के भविष्य का फैसला करने में गुरुवार तक का वक्त लगा

Thursday, July 19, 2012

सुपर स्टार राजेश खन्ना की अंतिम यात्रा शुरू

बॉलिवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना ने बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जब अंतिम सांस ली तो उनके आखिरी शब्द थे,'टाइम अप हो गया- पैक अप!