Thursday, July 19, 2012
सुपर स्टार राजेश खन्ना की अंतिम यात्रा शुरू
Tuesday, July 12, 2011
नौकरी गंवाने वाले कपड़ा मिल कामगारों को जल्द से जल्द आवास मिलने चाहिए।
Tuesday, July 5, 2011
डायरेक्टर-प्रड्यूसर रामगोपाल वर्मा ने कहा है कि वह अपनी अगली फिल्म में मारिया को बतौर हिरोइन मौका देना चाहते हैं।
शिवसेना और एमएनएस ने चेतावनी दी है कि नीरज ग्रोवर हत्या मामले की दोषी मारिया सुसैराज को मौका देने वाले फिल्म निर्माताओं और टेलिविजन चैनलों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। गौरतलब है कि डायरेक्टर-प्रड्यूसर रामगोपाल वर्मा ने कहा है कि वह अपनी अगली फिल्म में मारिया को बतौर हिरोइन मौका देना चाहते हैं। इसके साथ ही मारिया के बिग बॉस के अगले सीजन में हिस्सा लेने का लेकर भी चर्चाएं थीं। लेकिन इस रिऐलिटी शो का प्रसारण करने वाले कलर्स चैनल ने इन अटकलों को कल खारिज कर दिया है। रामगोपाल वर्मा के ऑफर पर शिवसेना समर्थक भारतीय चित्रपट सेना के अध्यक्ष अभिजीत पनसे ने कहा, 'वर्मा एक बड़े डायरेक्टर हैं। लेकिन उनकी फिल्में नहीं चल रही हैं इसलिए वह प्रचार के ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं।' पनसे ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी फिल्म प्रड्यूसर ने मारिया को अपनी फिल्म में लिया तो उसे शिवसेना स्टाइल के विरोध का सामना करना पड़ेगा। रिऐलिटी शो में मारिया को मौका देने पर उन्होंने कहा, 'टेलिविजन शो में आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों को मौका देने का चलन चल पड़ा है, जैसे बिग बॉस-4 में बंटी चोर को मौका दिया गया था।' महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना सिने वर्कर्स असोसिएशन ने भी मारिया को बिग बॉस में मौका देने का विरोध किया। असोसिएशन के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने कहा, 'मारिया कीआपराधिक पृष्ठभूमि है। इसलिए हम उसे फिल्मों में नहीं देखना चाहते।'
Monday, July 4, 2011
महंगाई ने खाना-पीना और जीना सब मुश्किल कर दिया
Wednesday, June 29, 2011
सोने-चांदी का व्यवसाय करने वाले जूलर्स को पुलिस सुरक्षा देने का आश्वासन
Monday, June 20, 2011
जल जमाव के लिए एमएमआरडीए जिम्मेदार
Thursday, June 16, 2011
मुस्लिम जातियों को अनुसूचित जाति के आरक्षण का लाभ दिलाने की पेशकश
महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक विकास मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान ने मेहतर , कसाब , बक्कर , जतकर , गारुडी - मदारी , कलाकार , नाईकन , मुक्री , बहना जैसी मुस्लिम जातियों को अनुसूचित जाति के आरक्षण का लाभ दिलाने की पेशकश की है। मंत्रालय में मंगलवार को आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मंत्री खान ने अधिकारियों को इसके लिए सिलसिलेवार कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुई बैठक में आदेश जारी किया गया कि सामाजिक न्याय विभाग इन जातियों को लेकर डॉ . बाबासाहेब आंबेडकर संशोधन संस्था के माध्यम से रिपोर्ट मंगवाए , ताकि उसे मंजूरी के लिए राज्य के मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जा सके। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार इसे अमल के लिए केन्द्र सरकार के पास भेज सकेगी। श्री खान ने जानकारी दी कि राज्य की ओबीसी सूची में शामिल मुसलमान समाज की 115 जातियों को आरक्षण का लाभ मिल रहा है मगर अनुसूचित जाति के मुसलमान अभी तक आरक्षण के लाभ से वंचित हैं। उन्होंने मुस्लिम ओबीसी वर्ग को जाति प्रमाण पत्र मिलने में हो रही दिक्कतें दूर करने के भी निर्देश दिए। अधिकारियों को जातियों की बारीकियां समझाने के लिए बाकायदा वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। इस तरह का पहला वर्कशॉप कोकण विभाग के राजस्व , सामाजिक न्याय और अल्पसंख्यक विकास विभाग के अधिकारी और मुस्लिम ओबीसी संघटना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। मंगलवार की बैठक में अल्पसंख्यक विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती टी . एफ . थेक्केकरा , सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव पी . एस . मीना , सामाजिक न्याय विभाग के सह सचिव ज . न . राठोड , राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य हाजी शौकत भाई तांबोली , अनुसूचित जाति जमाती आयोग के सदस्य सचिव रमेश शिंदे , राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सचिव एस . ई . ए . हाशमी आदि ने भाग लिया।
