Thursday, February 21, 2013

मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के आदेश का उल्लंघन


 महाराष्ट्र की कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन सरकार के तकरीबन आधे मंत्रियों ने संपत्ति घोषित करने के संबंध में मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के आदेश का उल्लंघन किया है। यह घटनाक्रम महाराष्ट्र के एक मंत्री के बच्चों की आलीशान शादी के जांच के दायरे में आने के बाद हुआ है।

एनसीपी मंत्री भास्कर जाधव चिपलुन में अपने बच्चों की आलीशान शादी के बाद जांच के दायरे में आ गए हैं जिसके बाद पार्टी प्रमुख शरद पवार ने उन्हें फटकार लगाई थी और आयकर विभाग ने उनकी संपत्तियों की तलाशी ली थी। चव्हाण द्वारा साल 2010 और फिर 2011 में दिशा-निर्देश दिए जाने के बावजूद महाराष्ट्र के सिर्फ 55 फीसदी मंत्रियों ने अब तक अपनी संपत्ति की घोषणा की है। इस बात का खुलासा एक आरटीआई जवाब में किया गया है।

दिसंबर 2010 में चव्हाण ने अपने मंत्रियों से संपत्ति और देनदारी घोषित करने को कहा था। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने कहा कि अप्रैल 2011 में उन्होंने रिमाइंडर भेजा लेकिन अब तक राज्य मंत्रिपरिषद के 44 में से 22 मंत्रियों ने ही मुख्यमंत्री कार्यालय के समक्ष अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है। गलगली ने मुख्यमंत्री कार्यालय के समक्ष मंत्रियों द्वारा घोषित संपत्ति का ब्योरा मांगा था।

Sunday, February 17, 2013

सब इंस्पेक्टर इमैनुअल अमोलिक को अरेस्ट किया


वाशी में बिल्डर सुनील कुमार के मर्डर में रविवार को दो और आरोपियों को पकड़ा गया। वाशी पुलिस ने पूर्व सब इंस्पेक्टर इमैनुअल अमोलिक को अरेस्ट किया है। एक और आरोपी वाजिद कुरैशी को भी गिरफ्तार किया गया है। शनिवार सुबह सेक्टर 28 में हुए इस मर्डर में पुलिस ने व्यंकटेश उर्फ विश्वकर्मा शेट्टीयार को तभी लोगों की मदद से पकड़ लिया था। वैसे मुंब्रा के अमृतनगर से मामा-भांजे जमाल शेख व फहीम गुलबार नामक दो और लोगों को भी पकड़े जाने की खबर है, पर पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।सुनील कुमार हत्याकांड को सुलझा लेने का दावा करने वाले सीनियर इंस्पेक्टर रावसाहेब सरदेसाई के अनुसार, करीब दो महीने पहले बिल्डर सुनील कुमार का आरोपी अमोलिक से सिगरेट को लेकर झगड़ा हो गया था। पुलिस के अनुसार, इस झगड़े में सुनील कुमार ने कथित तौर पर अमोलिक पर गन तानकर उसे मार डालने की धमकी दी थी। इसी के फलस्वरूप अमोलिक ने सुनील कुमार की हत्या करवा दी। पुलिस का दावा है कि अमोलिक खुद इस बात को स्वीकार कर रहा है कि उसी ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।

Monday, February 4, 2013

100 विधानसभा की सीटों पर विजयी बनाने के काम में जुट जा


मिशन- 2014 के लिए सज्ज हो रही एनसीपी ने कोल्हापुर में महाराष्ट्र से 20 सांसद और 100 विधायक चुनकर लाने का संकल्प किया है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कार्यकर्ताओं से जोर देकर कहा कि वे गठबंधन के बारे में न सोचें , पार्टी को20 लोकसभा और 100 विधानसभा की सीटों पर विजयी बनाने के काम में जुट जाएं। दादा समेत एनसीपी के अनेक नेताओं ने कांग्रेस के साथ के बिना अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने के लिए कहा। मिशन पर चर्चा के लिए कोल्हापुर में शिविर का आयोजन किया गया। 

अकेले चुनाव में उतरने की कांग्रेस की घुड़कियों से सब से ज्यादा बौखलाए गृह मंत्री आर आर पाटिल ने कहा अकेले लड़ने का कांग्रेस को यदि शौक चर्राया है तो वैसा ही सही! एनसीपी अकेले लड़ने के लिए तैयार है। वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने सावधान करते हुए कहा कि शिवसेना-बीजेपी युति के संग एमएनएस का गठजोड़ होने को है। ऐसे में पार्टी (एनसीपी) यदि कांग्रेस को ही शत्रु मानकर चलती रही तो मुसीबतें आ सकती हैं।
 

याद रहे गत साल भर से कांग्रेस और एनसीपी में एक दूसरे को मात देने की स्पर्धा चल रही है। सभाओं और बयानों में वे एक दूसरे को कोसते और ललकारते रहते हैं। इधर शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सत्तारूढ़ आघाडी के खिलाफ जबर्दस्त मोर्चा खोल दिया है। रविवार को मराठवाड़ा के जालना में हुई जन सभा में उन्होंने सरकार पर हल्ला बोला और किसानों का कर्ज एवं बिजली बिल माफ करने की मांग की। उन्होंने एमएनएस का जिक्र भी नहीं किया।

Sunday, January 27, 2013

डीजल भाव वृद्धि के खिलाफ आंदोलन


भाईंदर चौक की जेट्टी पर मच्छीमारों नेडीजल भाव वृद्धि के खिलाफ आंदोलन किया। विरोध मेंमच्छीमार बोट पर काले झंडे लगाए और 12 रुपये प्रति लीटरकी भाव वृद्धि वापस  लेने पर मछली पकड़ने का बंद करनेकी धमकी दी। अभी तक तेल कंपनियां मच्छीमारों कीसहकारी संस्था के मार्फत 52 रुपये 60 पैसे लीटर के भाव सेडीजल देती थीं। 

इस
 पर शासन 7 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से अनुदानवापस मिलता था। अब मच्छीमार बोट को भी व्यावसायिककंपनियों के भाव से डीजल देने के कारण कोलियों को 12 रुपये प्रति लीटर की भाव वृद्धि का सामना करना पड़रहा है। डोंगरी चौक मच्छीमार सोसाइटी के अध्यक्ष कास्कु कतेन ने बताया सिर्फ चौक से उत्तन तक करीब 750डीजल नौका हैं। मच्छीमारों को आश्वासन दिया गया कि आगामी 9 जनवरी को नई दिल्ली में कृषि मंत्री शरदपवार के द्वारा संबंधित मंत्री  अधिकारियों के साथ बैठक होगी जिसमें 9 राज्य के मछुआरों को न्याय मिलने कीआशा है।

Sunday, January 20, 2013

झोपड़े बनवानेऔर बस्तियां बसाने में राजनीतिक दलों का समर्थन


अमूनन खाली पड़े सरकारी भूखंडों पर झोपड़े बनवानेऔर बस्तियां बसाने में राजनीतिक दलों का समर्थन रहता है ,लेकिन रविवार को मुलुंड में इससे हटकर नजारा देखने कोमिला। मुलुंड पूर्व के दीनदयाल नगर परिसर में फायर ब्रिगेडके करीब स्थित दो सरकारी भूखंडों पर अवैध रूप से बनेझोपड़ों को सभी राजनैतिक पार्टियों के लोगों ने एकजुट हो करहटाया। 

लंबे अरसे से बने झोपड़ों को हटाने की मुहीम में स्थानीयबीजेपी विधायक सरदार तारा सिंह , भांडुप के मनसे विधायक शिशिर शिंदे , मनसे पदाधिकारी सत्यवान दलवी, बीजेपी नगरसेवक प्रकाश गंगाधरे , कांग्रेस के कैलाश पाटील सहित एनसीपी , शिवसेना , मनसे कांग्रेस तथाआरपीआई के तमाम महिला और पुरुष पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। इन लोगों ने झोपड़ो को खुदजमींदोज किया और उसमें रहने वालों को वहां से भगाया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को भगाने के लिए कई झोपड़ों मेंआग लगाई और लोगों को खिचखिच कर बाहर निकाला। 

भरी पुलिस बंदोबस्त के बीच यह सब कुछ करीब दो घंटों तक चला। घटना में किसी को चोट नहीं आई। हालांकिझोपड़ा धारकों ने इसके लिए पार्टी के लोगों को जम कर कोसा। उनका आरोप है कि इन्हीं पार्टी के कुछपदाधिकारियों की शह पर लोगों ने झोपड़े बनाए थे और अब उन्होंने ही उन्हें बेघर कर दिया है। जहां झोपड़े बनेथे वहीं एक स्थान पर स्थानीय विधायक तारा सिंह का बड़ा बोर्ड लगा था। लोगों ने उसे उखाड़ा और गटर में फेंकदिया। इस सब के बीच बेघर हुए लोग अपनी आंखों के सामने अपने घर को जमींदोज होते हुए देखते रहे।स्थानीय निवासियों का आरोप है की लंबे अरसे से बने झोपड़ों को बनने के समय ही कड़क कार्रवाई की जानीचाहिए थी।

Friday, January 18, 2013

फेरीवालों कोधमकाने की राज ठाकरे की कार्रवाई की निंदा


 आरपीआई अध्यक्ष रामदास आठवले ने फेरीवालों कोधमकाने की राज ठाकरे की कार्रवाई की निंदा करते हुए उन्हेंएमएनएस से सुरक्षा देने की घोषणा की है। पुलिस की तोड़कमुहिम के विरोध में सोमवार को फेरीवाले मोर्चा निकाल रहे हैं, राज ठाकरे ने मोर्चा निकालने पर इन्हें फुटपाथ पर 'एमएनएस स्टाइल ' में जवाब देने की चेतावनी दी है। 

आठवले ने राज को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एमएनएस केकार्यकर्ताओं में इतना ही जोश है तो सीमा पर जाकरपाकिस्तानी फौजों से लड़ाई लड़ें। अपनी रोटी - रोजी के लिए रोजाना संघर्ष करने वाले निरीह गरीब फेरीवालोंपर अत्याचार करने से क्या होगा ! आरपीआई अध्यक्ष ने कहा फेरीवालों को अपनी मांगें रखने के लिए मोर्चानिकालने का संवैधानिक अधिकार है। अगर ' एमएनएस स्टाइल ' में फेरीवालों पर हमले हुए तो आरपीआई केकार्यकर्ता सड़क पर उतरकर फेरीवालों को सुरक्षा देंगे। इसकी वजह से कानून  व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती हैतो इसकी जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग की होगी। भाषाई तनाव और द्वेष फैलाकर कोई समानांतरसरकार खड़ी करके इसे राजनीतिक रंग देगा तो हम उसका किए बिना नहीं रहेंगे। 

Wednesday, January 16, 2013

सेक्स एजुकेशन से स्थिति और बिगड़ेगी-पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह


 महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध पर नेताओं और सामाजिक ठेकेदारों के ऊल-जलूल बयानों के बीच मुंबई पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह ने कहा है कि सेक्स एजुकेशन से स्थिति और बिगड़ेगी ही। उन्होंने कहा कि जिन देशों में सिलेबस में सेक्स एजुकेशन शामिल है, वहां महिलाओं के प्रति अपराध ज्यादा हो रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक मराठी अखबार की ओर से आयोजित सेमिनार में उन्होंने कहा कि सेक्‍स एजुकेशन से ज्यादा जरूरी है मोरल एजुकेशन। उन्होंने कहा, ' सेक्स एजुकेशन को लेकर हमें सोच-समझकर आगे बढ़ने की जरूरत है। अमेरिका के सिलेब्स में सेक्स एजुकेशन शामिल है, पर स्टूडेंट्स को सिर्फ सेक्शुअल रिलेशन बनाना सिखाया जा रहा है।'

अंग्रेजी अखबार 'इंडियन एक्सप्रेस' में जब सिंह का यह बयान छपा तो कुछ सामजिक कार्यकर्ताओं ने इस पर आपत्ति जताई। इसके बाद सिंह ने एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत में सिंह ने कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि मेरे कहने का मतलब था कि सिर्फ सेक्स एजुकेशन के बल पर हम महिलाओं के प्रति अपराध में कमी नहीं ला सकते हैं। इसके लिए और उपायों को अजमाने की जरूरत है। इसमें नैतिक शिक्षा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

सिंह ने सोमवार को सेमिनार में कहा था, 'एक सर्वे के मुताबिक स्मोकिंग से भी ज्यादा कॉमन रेप है। जिन देशों ने सेक्स एजुकेशन की शिक्षा दी जा रही है, वहां महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं।' स्कूलों में बच्चों को मोरल एजुकेशन दिए जाने पर जोर देते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सेक्शुअल ऑफेंस शारीरिक से ज्यादा एक मनोवैज्ञानिक क्रिया है। और, यह लोगों की प्रदूषित मानसिकता की वजह से हो रहा है।