Wednesday, March 27, 2013

इंडियाबुल्स के कार्यायल पर हमला


 महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के संदिग्ध कार्यकताओं ने सोमवार को कैंप क्षेत्र में इंडियाबुल्स के कार्यायल पर हमला किया।

पार्टी प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को कंपनी पर आरोप लगाया था कि वह इस जिले में अपने बिजली संयंत्र में जिस पानी का इस्तेमाल कर रही है वह किसानों के लिए है और कंपनी ने उस हड़पा है। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम मुंबई में कंपनी के एक कार्यालय को निशाना बनाया था।

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया, 'एमएनएस के समर्थन में नारे लगाते 20-25 युवाओं ने सोमवार दोपहर अमरावती में इंडियाबुल्स के कार्यालय में प्रवेश किया और खिड़कियों व दरवाजे को नुकसान पहुंचाया।'

Tuesday, March 26, 2013

होली की हार्दिक शुभकामनायें


होली की हार्दिक शुभकामनायें 

Wednesday, March 13, 2013

8 सीनियर अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज



एन . एम . जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में पुलिस इंसपेक्टरअशोक विष्णु वाघमारे की शिकायत पर ऐंटि करप्शन ब्यूरो (एसीबी ) के 8 सीनियर अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्जकी गई है। यह शिकायत बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश पर दर्ज कीगई है। उनकी इस शिकायत के बाद 26/11 हमले और 1993में हुए सीरियल ब्लास्ट के कई राज खुलने की उम्मीद है। 

यह
 एफआईआर एसीबी , वर्ली के पूर्व अतिरिक्त पुलिस आयुक्तटिकाराम भाल , पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर संजय जोशी , पूर्वपुलिस अपर आयुक्त परांडे , पूर्व एसीपी गोरे और चार अन्य के विरुद्ध दायर हुई है। यह मामला 2004 का है।तब वाघमारे वसई पुलिस स्टेशन में थे। नेवी , कस्टम और पुलिस अधिकारियों की एक पेट्रोलिंग यूनिट के साथवाघमारे ने पाया कि मछली पकड़ने वाली एक प्राइवेट बोट में एक मछुआरा इन सभी के वायरलैस सुन रहा था।वाघमारे ने यह बोट पकड़ ली और जब वायरलैस की जांच हुई , तो पता चला कि उस पर काफी संवेदनशीलसूचनाओं का आदान - प्रदान हो रहा था। 
वरिष्ठ
 सरकारी अधिकारियों के निर्देश पर ही प्राइवेट बोट चल रही थी और उन पर वायरलैस सैट लगे हुए थे।इस बोट का मालिक चंपकलाल जैन था , जिसे अरेस्ट कर लिया गया। मगर , जैन ने अपने प्रभाव का इस्तेमालकरते हुए एसीबी में वाघमारे के विरुद्ध शिकायत करते हुए कहा कि वाघमारे वायरलैस सैट मांग रहे थे। एसीबीने वाघमारे को गिरफ्तार कर लिया। बाद में एसीबी ने वाघमारे के विरुद्ध कुछ आपत्तिजनक नहीं पाया , परउनके वरिष्ठ अधिकारियों ने दस्तावेजों और फाइलों में हेर  फेर करके वाघमारे को कोर्ट से अगस्त ,2010 मेंदोषी करार दे दिया। इस पर वाघमारे ने भोईवाड़ा कोर्ट में गुहार लगाई और कोर्ट ने मुंबई पुलिस कमिश्नर कोएफआईआर दर्ज करके जांच कराने का निर्देश दिया। यहां भी एसीबी अधिकारियों ने अड़ंगा लगाते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में गुहार लगाई , जिसे कोर्ट ने रद्द करते हुए वाघमारे का पक्ष लिया। 

Monday, March 11, 2013

देशभक्ति की भावना और देश प्रेम


 शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अजमेर के ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह के दीवान जैनुल अबेदीन अली खान द्वारा पाकिस्तानी प्रधानमंत्री परवेज अशरफ के इस पवित्र स्थल का दौरान करने का विरोध करने पर उनकी तारीफ की है। उद्धव ने पार्टी के मुख पत्र, सामना में एक लेख में सोमवार को लिखा है, "देशभक्ति की भावना और देश प्रेम से उन्होंने यह दिखा दिया है कि वह देश के सच्चे रत्न हैं, और उन्हें भारत का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया जाना चाहिए।"

खान के साहस पूर्ण, बेजोड़ और मानवीय कदम की प्रशंसा करते हुए उद्धव ने कहा कि दीवान ने यह महसूस किया होगा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के लिए धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करना, उन भारतीय जवानों की स्मृतियों का अपमान करने के समान होगा, जिनकी पाकिस्तानी सेना ने हाल में नृशंस हत्या कर दी थी।

उद्धव ने कहा, "इसके विपरीत, भारत के विदेश मंत्री ने अशरफ की भव्य आगवानी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और उनके लिए शाही दावत का आयोजन भी किया।"

आईएनएस विराट के इसमहीने के अंत तक मुंबई


 कोचीन बंदरगाह पर व्यापक मरम्मत के लिए मौजूदभारत के एकमात्र विमानवाहक पोत आईएनएस विराट के इसमहीने के अंत तक मुंबई के लिए रवाना होने और साल के मध्यमें नौसेना के बेड़े में शामिल होने की उम्मीद है। 

कमांडिंग आफिसर विश्वजीत दासगुप्ता ने इस पोत के दौरे परले जाए गए संवाददाताओं को बताया , ' विराट , जो पश्चिमीबेड़े का एक हिस्सा है , मार्च के आखिर तक मुंबई के लिएरवाना होगा। ' उन्होंने कहा कि कोच्चि में मरम्मत कार्य लगभगपूरा हो चुका है। 
मरम्मत के बाद पोत और कितने वक्त सक्रिय रह सकता है , इस बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि यह कुछ औरवर्ष सक्रिय रह सकेगा। उन्होंने कहा कि इसकी क्षमताओं में कोई कमी नहीं आएगी। 

विश्वजीत ने बताया कि मरम्मत दो चरणों में हो रही है। पहला चरण नवंबर 2012 में पोत के यहां आने के बादसीएसएल में शुरू हुआ। उन्होंने कहा , ' जरूरी मरम्मत चल रही है। मुंबई में भी कुछ मरम्मत कार्य होना है। हमइस साल मध्य से इसका इस्तेमाल शुरू कर देंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसा जरूरी नहीं है किहर मरम्मत में नवीनीकरण हो। अभी तक कोई बड़ा नवीनीकरण नहीं हुआ है और मुंबई में बड़ा सुधार कियाजाना है। 

Friday, March 8, 2013

कई सदस्यों को मालदार स्थायी समिति से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है


 बीएमसी की मालदार समितियों की सदस्यता हासिलकरने के लिए जोड़ - तोड़ शुरू हो गई है। इसके लिएनगरसेवकों ने अपने राजनीतिक आकाओं के दरवाजों परदस्तक दे दी है। गुरुवार को मेयर सुनील प्रभु उनके भाग्य कानिर्णय करेंगे , बशर्ते तब तक सभी दलों ने अपनी लिस्ट मेयरको सौंप दी हो। वैसे , कयास लगाया जा रहा है कि शो - बाजीकरने वाले नगरसेवकों को पार्टी इधर - उधर कर सकती है।कई सदस्यों को घर भी बिठाया जा सकता है। 

बीएमसी की सबसे मालदार स्थायी समिति के 27 सदस्यों में से 13 सदस्य लॉटरी के आधार पर रिटायर हो रहेहैं। रिटायर होने वालों में स्थायी समिति अध्यक्ष राहुल शेवाले , सभागृह नेता यशोघर फणसे , विरोधी पक्ष नेताज्ञानराज निकम  बीजेपी ग्रुप लीडर दिलीप पटेल हैं। उनकी फिर से नियुक्ति होने की पूरी संभावना है। बाकी केबचे 9 सदस्यों में से कई सदस्यों को मालदार स्थायी समिति से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। शेवालेअपने करीबी निर्दलीय चुनाव जीते नगरसेवक सिराज इकबाल शेख को बाहर जाने से बचा पाने में सफल होते हैंया नहीं इस पर सबकी नजर टिकी हुई है। 

इसी तरह सुधार समिति के 26 सदस्यों में से 13 की विदाई हो रही है। इनमें समिति अध्यक्ष राम बारोट , पूर्वमेयर श्रद्धा जाधव , वंदना गवली और प्रकाश गंगाधरे का नाम शामिल है। बारोट को फिर से मौका मिल सकताहै , लेकिन बाकी के सदस्यों के भाग्य का लिफाफा मेयर के हाथों ही खुलेगा। शिक्षण समिति अध्यक्ष विट्ठलखरटमोल भाग्यशाली निकले हैं। रिटायर होने वालों की लिस्ट में उनका नाम नहीं है।