Monday, January 10, 2011

80 रुपये किलो तक बिकने वाला प्याज आज 10 से 25 रुपये किलो

मुंबई में कल तक 80 रुपये किलो तक बिकने वाला प्याज आज 10 से 25 रुपये किलो बिक रहा है। वजह है ट्रेडर्स की हड़ताल। आप सोच रहे होंगे कि भई हड़ताल से प्याज सस्ता कैसे ? दरअसल मुंबई के वाशी में ट्रेडरों की हड़ताल के कारण किसान प्याज लेकर सीधे मंडी पहुंचने लगे हैं। इससे प्याज की कीमतों में भारी गिरावट आई है। रविवार तक जो प्याज 80 रुपये किलो तक बेचा जा रहा था, सोमवार सुबह उसके दाम गिरकर 10 से 25 रुपये तक आ गए। गौरतलब है कि किसान अपना प्याज ट्रेडर्स को बहुत सस्ते दाम में बेचते हैं। ट्रेडरों के भारी मुनाफा वसूली के चलते आम आदमी तक पहुंचते-पहुंचते प्याज के दाम कई गुना बढ़ जाते हैं। हड़ताल के कारण कुछ समय के लिए ट्रेडर्स बीच से हटे और किसान सीधे मंडी पहुंचे, तो प्याज की कीमतों में रातोंरात यह गिरावट आ गई।

No comments:

Post a Comment