Thursday, August 8, 2013

वरिष्ठ नागरिकों के सुविधाओं की पॉलिसी मंजूर

मुंबई में रहनेवाले वरिष्ठ नागरिकों के सुविधाओं की पॉलिसी मंजूर हो गई है। 60 साल से ज्यादा की उम्र वाले नागरिकों को बीएमसी कई विशेष सुविधा मुहैया कराएगी। खास तौर पर स्वास्थ्य और मनोरंजन से जुड़ी इनमें कई चीजें होंगी। बीएमसी की इस पॉलिसी का उद्देश्य बुढ़ापे में अकेले पड़ गए लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू करने और मदद करना है। 

वरिष्ठ नागरिकों के लिए पॉलिसी बनाने का मुद्दा बीते साल बीजेपी नगरसेवक विनोद शेलार ने उठाया था। बीएमसी बुजुर्गों के मनोरंजन की सुविधा के लिए सामाजिक केंद्र बनाएगी। इन केंद्रों में योग साधना, सुडुको, कैरम, शतरंज, समाचारपत्रों की व्यवस्था होगी। इसके अलावा बीएमसी स्कूलों में वरिष्ठ नागरिकों की सभा या कार्यक्रम लिए रियायती दर पर कमरा दिया जाएगा। वहीं, बीएमसी के उद्यानों में बैठने के लिए विशेष बेंच बनाई गई है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी इसमें कई अहम फैसले लिए गए हैं। इलाज के लिए विशेष बेड और ऑपेरशन भी 50 फीसदी रियायत की दर से होगा। बीएमसी हर साल बजट में बुजुर्गों के लिए प्रावधान किया था। मुंबई में कुल 12 लाख वरिष्ठ नागरिक हैं।

No comments:

Post a Comment