Monday, January 13, 2014

भविष्य तय करेंगे 1 करोड़ 5 लाख नए यंग वोटर- महाराष्ट्र

इस साल अप्रैल-मई में संभावित लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे 1 करोड़ 5 लाख नए यंग वोटर। महाराष्ट्र में इतनी बड़ी संख्या में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले यंग वोटर का यह नया रेकॉर्ड होगा। इतनी बड़ी तादाद में यंग वोटरों द्वारा अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराए जाने का एकमात्र साफ संकेत यह है कि इस बार महाराष्ट्र की राजनीति में निश्चित ही बदलाव होगा, लोकसभा चुनाव में होने वाले इस बदलाव का सीधा असर अक्टूबर तक होने वाले विधानसभा चुनावों पर भी असर डालेगा। 
महाराष्ट्र में इस समय लगभग 8 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर हैं। 2009 की वोटर लिस्ट के मुकाबले में यह तादाद बहुत ज्यादा है। इतनी बड़ी संख्या में यंग वोटर्स का खुद को रजिस्टर्ड कराने के दो बड़े प्रमुख कारण हैं। पहला तो यह है कि वोटर कार्ड एक आवश्यक दस्तावेज बन गया है और दूसरा बड़ा कारण है लोगों में राजनीतिक हालात को बदलने के लिए आई जागरूकता। अन्ना हजारे के आंदोलन, पॉलिटिकल पार्टियों में युवाओं को जोड़ने की होड़ और सरकार को वोटर बनाओ अभियान इसके अन्य कारण हैं।
 
अगर पूरे देश की बात करें तो देश भर में पहली बार वोट डालने वाले वोटरों की संख्या तकरीबन 12 करोड़ है। यह संख्या पिछले लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को मिले कुल वोटों से भी ज्यादा है। सबसे ज्यादा यंग वोटर वाले प्रदेशों में महाराष्ट्र नंबर दो पर है। वोटर लिस्ट के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में 18 साल की उम्र के जो 1 करोड़ 5 लाख वोटर पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें उनकी संख्या महाराष्ट्र के कुल मतदाताओं की 13.2 फीसदी है।
 

No comments:

Post a Comment