Friday, November 13, 2015

पटाखे को चॉकलेट समझकर खा लिया

दिवाली के दिन महाराष्ट्र के रत्नागिरी में दर्दनाक वाकया हुआ। पांच साल की एक मासूम लड़की ने पटाखे को चॉकलेट समझकर खा लिया। बाद में उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, मासूम का नाम दामिनी निकम था। उसका परिवार खेड़ तहसील के तिसांगी गांव का निवासी है।
परिजन ने बताया कि दिवाली वाले दिन दामिनी घर के बाहर खेल रही थी। उसे सड़क पर कोई पटाखा पड़ा हुआ दिखा। उसने चॉकलेट समझकर उसे खा लिया।

हालत बिगड़ने पर उसकी मां नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment