Sunday, February 7, 2016

देश में बढ़ती असहिष्णुता को लेकर जारी बहस को राकांपा सुप्रीमो शरद पवार ने शुक्रवार को नई गति देने का प्रयास किया



देश में बढ़ती असहिष्णुता को लेकर जारी बहस को राकांपा सुप्रीमो शरद पवार ने शुक्रवार को नई गति देने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि देश में असहिष्णुता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है।
राकांपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि स्कूली पाठ्यक्रम में इतिहास से छेड़छाड़ कर भारत को एक हिंदू राष्ट्र में तब्दील करने की कोशिश की जा रही है। पवार ने इतिहासकारों से आगे आकर सच्चाई लिखने का आग्रह किया।
शरद पवार शुक्रवार को मुंबई में देश भर से जुटे 70 इतिहासकारों के एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। बकौल पवार, 'कुछ लोग इतिहास की पुस्तकों से छेड़छाड़ कर भारत को एक हिंदू राष्ट्र में बदलने के इरादे से काम कर रहे हैं। इतिहासकार भी इससे बढ़ी असहिष्णुता को लेकर चिंतित हैं। यह खतरनाक हो गई है। जिस तरीके से हिंदू राष्ट्रवाद की अवधारणा को आगे बढ़ाया जा रहा है, वह देश की एकता-अखंडता के लिए खतरा है।'

No comments:

Post a Comment