Saturday, July 11, 2009

विस्फोट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा के वकील को भी अपने निशाने पर लिए हुए थे।

मुंबई पुलिस की मानें तो अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के शूटर भाजपा नेता वरुण गांधी के ही नहीं, मालेगांव विस्फोट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा के वकील को भी अपने निशाने पर लिए हुए थे। इसके जरिए उनका मकसद देश में सांप्रदायिक तनाव पैदा करना था। पलिस की अपराध शाखा के सूत्रों के मुताबिक छोटा शकील गैंग के शूटर प्रज्ञा ठाकुर के वकील को खत्म करना चाहते हैं। इस मामले में साध्वी की पैरवी वकील गणेश सोवानी और नवीन चोमल कर रहे हैं। चोमल से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने माना कि वह पुलिस अधिकारी राकेश मारिया से मिले थे। उन्होंने कहा कि चिंता करने की कोई बात नहीं है। हालांकि चोमल ने इस बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने हाल ही में शकील गिरोह के छह गुर्गों को गिरफ्तार करने के बाद दावा किया था कि वे वरुण गांधी के एक वकील को खत्म करने की योजना बना रहे थे। वरुण भड़काऊ भाषण देने के मामले में आरोपी हैं। राकेश मारिया ने बताया कि जांच जारी है और इस सिलसिले में जल्द ही कुछ और लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment