Tuesday, September 14, 2010

काजोल ने आज दूसरे बच्चे को जन्म दिया।

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस काजोल ने आज दूसरे बच्चे को जन्म दिया। करीब 09 बजकर 50 मिनट पर जन्मे इस बच्चे से काजोल और अजय की बेटे की ख्वाहिश भी पूरी हो गई। दोनों की पहले से ही एक बेटी न्यासा है। सूत्र के मुताबिक : काजोल ने आज मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। काजोल प्रेगनेंट होने की वजह पिछले कई महीनों से कोई फिल्म नहीं साइन कर रही थी। काजोल फिलहाल हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद अपनी मां तनुजा के घर चली जाएगी , क्योंकि अजय शूटिंग में बिजी है। काजोल को बेटे के जन्म पर बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। बॉलिवुड ऐक्टर अजय देवगन और काजोल को सबसे पहले रितेश देशमुख ने ट्विटर के जरिए बधाई दी है। रितेश ने अपने ट्वीट में लिखा है - कॉन्ग्रैचुलेशन अजय ऐंड काजोल ... ए बेबी बॉय अरावइस ... उसके बाद प्रियंका चोपड़ा , शाहरुख खान और मधुर भंडारकर ने दोनों को बधाई देते हुए ट्वीट किए। गौरतलब है कि काजोल की सही - सलामत डिलीवरी के लिए उनकी मां तनुजा और बहन तनीषा ने हाल ही में सांता क्रूज में अपने घर पर पूजा रखी थी। काजोल का परिवार अपने पुराने घर में वापस लौट आया है। गृह प्रवेश की पूजा के मौके पर ही काजोल की मां ने उनकी सेहत के लिए भी पूजा की। हालांकि पूजा में काजोल शामिल नहीं हुईं क्योंकि उन्हें डॉक्टर ने चलने फिरने के लिए मना किया था। काजोल की बहन तनीषा ने बताया - हमनें काजोल के लिए प्रार्थना की।

No comments:

Post a Comment