Saturday, September 18, 2010

मोरबे बांध लबालब

इस वर्ष लगातार हुई अच्छी बरसात से नवी मुंबई का खुद के स्वामित्व वाला मोरबे बांध लबालब हो गया है। अब मनपा क्षेत्र के सभी रहिवासियों को पूरे साल बिना किसी कटौती के लगातार पीने का पानी मिलता रहेगा। इस बांध की लंबाई 3250 मीटर, चौड़ाई 450 और गहराई 88 मीटर है। इससे नवी मुंबई मनपा में रोज 334.47 एम.एल.डी. पानी की आपूतिर् होती है। मुंबई महानगर क्षेत्र में अकेले नवी मुंबई में ही 24 घंटे पीने के पानी की सप्लाई होती है। वैसे, अभी पानी की पाइप लाइनें बिछाने और जोड़ने का काम पूरा न होने से शहर के कुछ हिस्सों में 24 घंटे पानी की सप्लाई नहीं की हो पा रही है। जैसे ही यह काम पूरा हो जाएगा, उन इलाकों में भी 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। शहर भर में 52 हजार उपभोक्ताओं के यहां पानी के मीटर लगा दिए गए हैं। मनपा आयुक्त विजय नाहटा ने पहले से ही 'पानी बचाओ' अभियान चला रखा है। मनपा प्रशासन ने पानी चोरों के खिलाफ भी मुहिम चला रखी है।

No comments:

Post a Comment