Wednesday, August 20, 2014

योग गुरु बी.के.एस अयंगर का मंगलवार देर रात निधन

दुनिया के सबसे बड़े योग गुरु बी.के.एस अयंगर का मंगलवार देर रात निधन हो गया। वह 96 साल के थे और उन्होंने लगभग 3 बजे पुणे के एक अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। अयंगर को खराब हालत के बाद पुणे के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।
बी.के.एस अयंगर को दुनिया का सबसे बड़ा योग गुरु माना जाता था। टाइम मैग्जीन द्वारा जारी दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में उनका नाम भी शामिल था।
अयंगर का जन्‍म 14 दिसम्‍बर 1918 को बेल्‍लूर के एक गरीब परिवार में हुआ था। बताया जाता है कि अयंगर बचपन में काफी बीमार रहा करते थे। ठीक नहीं होने पर उन्‍हें योग करने की सलाह दी गयी और तभी से वह योग करने लगे। अयंगर को 'अयंगर योग' का जन्‍मदाता कहा जाता है। उन्होंने इस योग को देश-दुनिया में फैलाया।

No comments:

Post a Comment