Monday, January 11, 2016

ट्रस्‍ट की अध्‍यक्ष भी एक महिला

शनि शिंगणापुर मंदिर ट्रस्‍ट में दो महिलाओं के सदस्‍य बनने के बाद अब इस ट्रस्‍ट की अध्‍यक्ष भी एक महिला बन गई है। ट्रस्‍ट के अध्‍यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में नंदा दरंदले ने भी नामांकन भरा था।
खबरों के अनुसार नंदा अहमदनगर जिले की रहने वाली हैं। इससे पहले भी दो महिलाओं अनीता शेटे और शालिनी लांडे को ट्रस्‍ट में सदस्‍य के तौर पर चुना गया था। पिछले 53 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब शनि मंदिर ट्रस्‍ट में किसी महिला को अध्‍यक्ष और सदस्‍य चुना गया हो।

मालूम हो कि शनि शिगणापुर में पिछले 400 सालों से परंपरा है कि कोई महिला यहां पूजा नहीं करती है। लेकिन पिछले साल एक महिला द्वारा सुरक्षा तोड़कर भगवान की मूर्ति के पास चली गई थी जिसके बाद काफी बवाल हुआ था।

Friday, January 8, 2016

गुप्तागों में मिर्ची पाउडर डाल दिया

महाराष्ट्र के औरंगाबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हत्या के मामले में गिरफ्तार की गई महिलाओं ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उनके गुप्तागों पर मिर्च डाली गई है। 21 साल की इंजीनियरिंग की छात्रा ने आरोप लगाया है कि पुलिस के कहने पर महिला पुलिस ने पूछताछ के दौरान पहले तो उसके कपड़े उतरवाए फिर उसके गुप्तागों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। दरअसल इस लड़की पर उसके ही दोस्त की हत्या का आरोप लगा है।
इस मामले पर पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और कुछ दिनों में ये जांच पूरी हो जाएगी।
इस मामले का एक पहलू ये भी है कि ये लड़की और उसके 6 दोस्त नये साल का जश्न मनाने के लिए एक होटल में गए थे। इसमें इस लड़की के साथ एक लड़की और भी थी। कहा जा रहा है कि लड़कियों के अलावा सभी लड़कों ने शराब पी रखी थी। इनमें से एक लड़का शराब पीने के बाद उग्र हो गया।
इसके बाद एक जनवरी रात में करीब 1 बजे उस लड़के को देवगिरी कॉलोनी के पास उसे ड्रॉप कर दिया और इन लड़कियों को इनके घर छोड़ दिया गया। इसके बाद बचे हुए लोग सेंट्रल बस स्टैंड के पास एक लॉज में गए जहां इन लोगों ने उस लड़के को देखा जो उग्र हो गया था।
क्रांति चौक पुलिस इंस्पेक्टर गोबर्धन कोलेकर का कहना है कि इसके बाद इन लोगों में आपस में झगड़ा भी हुआ और उस लड़के के थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वो लड़का वहां से भागने लगा और वो गिर गया जिसमें वो बुरी तरह से जख्मी हो गया। आनन फानन में उसको सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
इस मामले में लड़की का कहना है कि पुलिस के पास उस लड़के की मौत को लेकर सीसीटीवी फुटेज है फिर उन लड़कों पर इन लड़कियों के खिलाफ कैमरे के सामने बयान देने का दवाब बनाया गया। इसके साथ ही लड़की ने पुलिस पर ये भी आरोप लगाया है लड़कों को इस मामले से दूर रखने के लिए पुलिस ने रिश्वत ली है।

इस मामले पर एसीपी खुशालचंद बहेटी ने कहा कि लड़की का मेडिकल कराया गया है और इस मामले में मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार है उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

Thursday, January 7, 2016

मुंबई में भी लागू हो सकता है, ऑड-ईवन

दिल्ली की तरह मुंबई में भी लागू हो सकता है, ऑड-ईवन योजना। महाराष्ट्र के वित्त मंत्री सुधीर मुंगतीवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की मांग पर कहा कि दिल्ली में इस योजना की कामयाबी पर सरकार की नजर है। अगर दिल्ली में ऑड-ईवन फॉर्मूला सफल होता है तो कुछ संशोधनों के साथ महाराष्ट्र सरकार इसे लागू कर सकती है।
वित्त मंत्री ने बताया कि अगर मुंबई की सड़कों पर ऑड-ईवन योजना लागू होने के बाद सड़कों पर पचास फीसद गाड़ियां हर रोज कम चलेंगी। इससे प्रदूषण को रोकने में काफी मदद मिलेगी।

मुंबई एनसीपी के मुंबई यूनिट के अध्यक्ष सचिन अहीर ने बताया कि मुंबई की सड़कों पर ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन का 26 फीसद पेट्रोलियम पदार्थों की वजह से होता है।

Tuesday, January 5, 2016

11 करोड़ रुपये से ज्यादा का दान

शिरडी के प्रसिद्ध साईं बाबा मंदिर में 11 दिनों में श्रद्धालुओं ने सोने और चांदी के आभूषणों समेत कुल 11 करोड़ रुपये से ज्यादा का दान किया। 24 दिसंबर से सोमवार तक के दौरान साईं बाबा के दरबार में ये चढ़ावा भेंट किया गया।
मंदिर प्रबंधन श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट के मुख्य लेखा अधिकारी डीआर जिर्पे ने बताया, "हमें इन 11 दिनों के दौरान दान पेटी से 8.10 करोड़ रुपये मिले। इसके अलावा 29.69 लाख रुपये ऑनलाइन और 3.24 करोड़ रुपये दान काउंटरों से प्राप्त हुए।"
उन्होंने बताया, "इसके अतिरिक्त दान पेटी में 27.63 लाख रुपये मूल्य के 1.21 किलो सोने और 5.4 लाख रुपये मूल्य के 15 किलो चांदी के गहने मिले।" जिर्पे के अनुसार, पिछले साल की इस अवधि के तुलना में इस साल 1.2 करोड़ रुपये ज्यादा दान में प्राप्त हुए।

फिलहाल राष्ट्रीयकृत बैंकों में ट्रस्ट के खातों में 1535 करोड़ रुपये जमा हैं। इसके अलावा संस्थान के पास 386 किलो सोना और तीन हजार 4127 किलो चांदी है।

Monday, January 4, 2016

अहिंसा की शिक्षा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि सभी धर्म हमें सत्य के मार्ग पर चलने और अहिंसा की शिक्षा देते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति इसकी वास्तविक ताकत है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया को आगे का रास्ता दिखा सकता है।
हमारे संतों की पुरातन शिक्षा को पहले घर में अपनाना होगा। फिर उसे बाहर फैलाना होगा। उन्होंने कहा कि खराब इरादों वाले पापी लोग सभी समय रहे हैं। उन्हें रहने से रोका नहीं जा सकता। इसी तरह अच्छे लोग भी सभी समय रहे हैं। अच्छा काम करने में डरना नहीं चाहिए। समस्याओं का हल ढूंढ़ते समय निडर होना चाहिए।

वह यहां एक जैन समाज के समारोह में संबोधित कर रहे थे। भागवत ने कहा कि निडर होने के लिए न केवल शारीरिक सामर्थ्य बल्कि विनम्रता की ताकत भी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को वास्तव में महान बनाने के लिए युवाओं को उसी तरह विकसित करना होगा। उन्हें मूल्यों की शिक्षा देनी होगी।

Friday, January 1, 2016

2016 सभी खुशियों का तोहफा लाये

पुणे स्थित सॉफ्टवेयर कंपनी इन्‍फोसिस के कैम्‍पस में एक महिला से दुष्‍कर्म की खबर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस महिला के साथ रविवार को दुष्‍कर्म हुआ था।
सूत्रों के अनुसार महिला ने आरोप लगाया है कि रविवार को हाउसकीपिंग स्‍टाफ के एक सदस्‍य ने उसके साथ इन्‍फोसिस के फेज-1 कैम्‍पस में दुष्‍कर्म किया।
पुलिस के अनुसार कंपनी में कैशियर के पद पर काम करने वाली महिला कर्मचारी के साथ दो लोगों ने कैंटीन में दुष्‍कर्म किया था। दोनों को ही गिरफ्तार कर‍ लिया गया है। दूसरी तरफ पूरी घटना को लेकर इन्‍फोसिस ने भी बयान जारी किया है।

कंपनी ने अपने बयान में  कहा है कि हम मामले की जांच कर रहे हैं और पुलिस की पूरी मदद कर रहे हैं। हमारे यहां सुरक्षा को लेकर सख्‍त पॉलिसी है और किसी भी तरह के यौन शोषण या आपराध को लेकर हामारी पॉलिसी जीरो टॉलरेंस की है। कंपनी अपनी पॉलिसी के अनुसार जरूरी कदम उठाएगी।