Friday, January 8, 2016

गुप्तागों में मिर्ची पाउडर डाल दिया

महाराष्ट्र के औरंगाबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हत्या के मामले में गिरफ्तार की गई महिलाओं ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उनके गुप्तागों पर मिर्च डाली गई है। 21 साल की इंजीनियरिंग की छात्रा ने आरोप लगाया है कि पुलिस के कहने पर महिला पुलिस ने पूछताछ के दौरान पहले तो उसके कपड़े उतरवाए फिर उसके गुप्तागों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। दरअसल इस लड़की पर उसके ही दोस्त की हत्या का आरोप लगा है।
इस मामले पर पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और कुछ दिनों में ये जांच पूरी हो जाएगी।
इस मामले का एक पहलू ये भी है कि ये लड़की और उसके 6 दोस्त नये साल का जश्न मनाने के लिए एक होटल में गए थे। इसमें इस लड़की के साथ एक लड़की और भी थी। कहा जा रहा है कि लड़कियों के अलावा सभी लड़कों ने शराब पी रखी थी। इनमें से एक लड़का शराब पीने के बाद उग्र हो गया।
इसके बाद एक जनवरी रात में करीब 1 बजे उस लड़के को देवगिरी कॉलोनी के पास उसे ड्रॉप कर दिया और इन लड़कियों को इनके घर छोड़ दिया गया। इसके बाद बचे हुए लोग सेंट्रल बस स्टैंड के पास एक लॉज में गए जहां इन लोगों ने उस लड़के को देखा जो उग्र हो गया था।
क्रांति चौक पुलिस इंस्पेक्टर गोबर्धन कोलेकर का कहना है कि इसके बाद इन लोगों में आपस में झगड़ा भी हुआ और उस लड़के के थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वो लड़का वहां से भागने लगा और वो गिर गया जिसमें वो बुरी तरह से जख्मी हो गया। आनन फानन में उसको सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
इस मामले में लड़की का कहना है कि पुलिस के पास उस लड़के की मौत को लेकर सीसीटीवी फुटेज है फिर उन लड़कों पर इन लड़कियों के खिलाफ कैमरे के सामने बयान देने का दवाब बनाया गया। इसके साथ ही लड़की ने पुलिस पर ये भी आरोप लगाया है लड़कों को इस मामले से दूर रखने के लिए पुलिस ने रिश्वत ली है।

इस मामले पर एसीपी खुशालचंद बहेटी ने कहा कि लड़की का मेडिकल कराया गया है और इस मामले में मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार है उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment