Sunday, August 23, 2009

पहला दर्शन पाने के लिए भक्त कतार में खड़े हो गए हैं।

लालबाग के राजा का दरबार सज गया है। पहला दर्शन पाने के लिए भक्त कतार में खड़े हो गए हैं। इस साल लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल ने सजावट के बजाय राजा का दर्शन भक्तगण आराम से प्राप्त कर सकें इसी पर ही पूरा ध्यान केंद्रित किया है। मन्नत और दर्शन के लिए अलग-अलग लाइन लगाने की व्यवस्था की है। भक्तगणों को डॉ. बी.ए.आम्बेडर मार्ग की बजाय अम्बावाडी की ओर से लाइन लगाने की व्यवस्था की है। इस तरफ ओम शांति डेवलपर ने 10,000 भक्तगणों को कतार में खड़े होने के लिए जगह उपलब्ध कराई है तथा ग्राउंड प्लस एक मंजिला रैम्प भी बनाया है। पंडाल के अंदर ही बड़े-बड़े दो स्क्रीन लगाए गए हैं, ताकि राजा का दर्शन लोग ले सकें। कुछ भक्तगणों की मांग है कि, इस तरह के बड़े-बड़े स्क्रीन पंडाल के चारों ओर लगा दिया जाय, तो निश्चित ही बहुत सारे लोग बाहर से ही दर्शन कर चले जाएंगे। लालबाग के राजा का दर्शन प्राप्त करने के लिए पिछले साल तक लोग घंटों भूखे प्यारे कतार में खड़े रहते हैं, लेकिन इस साल मंडल ने ऐसी व्यवस्था की है कि ताकि कतार में खड़े भक्त को प्यास लगे तो उन्हें चाय-पानी दी जा सके। शौचालय की भी व्यवस्था की गई है। मंडल का इरादा साफ है कि भक्तगणों को किसी तरह की कठिनाई नहीं होने पाए। इस मंडल की स्थापना 1934 में तब की गई थी जब देश अंग्रेजी हुक्मरानों से आजादी की लड़ाई लड़ रहा था। पिछले साल मंडल ने अपने स्थापना के 75 साल पूरे किए। मंडल के अध्यक्ष सतीश अनंत खणकर कहते हैं कि पिछले साल सजावट पर ध्यान दिया गया था, लेकिन इस साल ज्यादा से ज्यादा सुविधा भक्तगणों को देने की योजना पर काम किया है। सुरक्षा की दृष्टि से 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे, डोर फ्रेम, डिटेक्टर मशीन, वॉकी टॉकी का प्रबंध किया है। यही नहीं इस साल दो करोड़ भक्तगणों पर और दो करोड़ रुपए का बीमा कराया है।

No comments:

Post a Comment