Friday, December 4, 2009

पुलिस की लाठियों से कई लोग जख्मी हुए।

मुंबई महानगरपालिका (मनपा)के सामने पानी कटौती के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। विरोध प्रदर्शन का आयोजन कांग्रेस नेता नारायण राणे के बेटे नीतीश राणे ने एनजीओ स्वाभिमान के बैनर तले किया था। मुंबई के विभिन्न उपनगरों से दोपहर से ही प्रदर्शनकारी आकर मुंबई मनपा के सामने इकट्ठा होने लगे। वे मुंबई मनपा द्वारा पानी सप्लाई में 15 फीसदी कटौती करने की घोषणा का विरोध कर रहे थे।
लाल झंडे हाथों में लिए और मनपा के खिलाफ नारे लगाते लोगों ने पुलिस का घेरा तोड़ दिया और मनपा भवन के अंदर घुसने लगे। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किया। पुलिस की लाठियों से कई लोग जख्मी हुए। एक युवक ढोलकिया की हालत गंभीर थी। उसे तुरंत जीटी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

No comments:

Post a Comment