Wednesday, June 9, 2010

महंगे ऑफिस के मामले में मुंबई ने विश्वस्तर पर फिर चौथा स्थान हासिल कर लिया है। विशेष बात यह है

महंगे ऑफिस के मामले में मुंबई ने विश्वस्तर पर फिर चौथा स्थान हासिल कर लिया है। विशेष बात यह है कि 2008 में मुंबई ने यह रुतबा खो दिया था। इस मामले में लंदन का वेस्टऐंड इलाका सबसे ऊपर अव्वल नम्बर पर है। दूसरे स्थान पर आता है हॉन्गकॉन्ग का सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (सीबीडी)। तीसरे स्थान पर टोक्यो का इनर सेंट्रल इलाका। सीबी रिचर्ड एलिस द्वारा किए गए अर्धवार्षिक किराया सर्वेक्षण में ये तथ्य सामने आए। यह सर्वेक्षण विश्व स्तर पर ऑफिस किराए के आधार पर किया गया है। सर्वे में मुंबई चौथे नम्बर पर है, जबकि दिल्ली सीबीआरई सर्वे में 11वां स्थान बना पाई। अंशुमन पत्रिका के चेयरमैन और सीबीआरई (दक्षिण एशिया) के एमडी के अनुसार मुम्बई का सीबीडी इलाका अब चौथे स्थान पर है। जबकि दिसम्बर 2009 तक यह इलाका सातवें स्थान पर था। इससे साफ जाहिर होता है कि भारत की आर्थिक राजधानी में व्यापार, उद्योग प्रगति कर रहे हैं। साथ ही रुपये और डॉलर में आई मजबूती ने भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दुनिया के टॉप टेन सबसे महंगे ऑफिस इलाकों के नाम क्रमश: इस प्रकार हैं-लंदन वेस्टऐंड, हॉन्गकॉन्ग (सेंट्रल सीबीडी), टोक्यो (इनर सेंट्रल), मुंबई, मॉस्को, टोक्यो (आउटर सेंट्रल), पेरिस इले-डे-फ्रांस, लंदन सिटी, दुबई और साओ पाउलो।

1 comment:

  1. मुम्बई तो मुम्बई है....
    कहते ही है की दिल्ली है दिलवालों की बम्बई पैसा वालों की।

    ReplyDelete