Friday, December 20, 2013

यदि अमेरिका में न्याय नहीं मिला तो भूख हड़ताल

इंडियन डिप्लोमैट देवयानी खोब्रागड़े के पिता और महाराष्ट्र के पूर्व आईएएस अधिकारी उत्तम खोब्रागड़े ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका में उनकी बेटी को न्याय नहीं मिला तो वह भूख हड़ताल करेंगे।
देवयानी के पिता ने गुरुवार को मुंबई में कहा, 'मैं अगले घटनाक्रम का इंतजार करूंगा और अगले सप्ताह नई दिल्ली जाऊंगा। मैं वहां प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने की कोशिश करूंगा। लेकिन यदि मेरी बेटी को न्याय नहीं मिला तो मैं वहां भूख हड़ताल करूंगा।'
पूर्व आईएएस उत्तम खोब्रागड़े ने अपनी बेटी के खिलाफ सभी आरोप वापस लिए जाने की मांग करते हुए कहा कि अमेरिका में देवयानी को झूठे आरोप में फंसाया गया है। अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर की टिप्पणी को उन्होंने भारतीय न्याय व्यवस्था पर हमला बताया।

No comments:

Post a Comment