Tuesday, December 31, 2013

फिल्म अभिनेता फारुक शेख का अंतिम संस्कार

मशहूर फिल्म अभिनेता फारुक शेख का अंतिम संस्कार सोमवार रात कर दिया गया। दुबई में शुक्रवार रात दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। इसके बाद सोमवार को साढ़े चार बजे फारुख शेख का शव मुंबई लाया गया और अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इसके बाद उन्‍हें मां फरीदा की कब्र के पास दफनाया गया। फारुक की मां का निधन 2011 में हो गया था। उन्‍हें बॉलीवुड की कई हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी। इनमें तब्बू, दीप्‍ति नवल, सारिका जैसे सितारे शामिल रहे।
उनके निधन की खबर से बॉलीवुड आहत है। इंडस्ट्री के कई लोगों ने इस शेख की मौत पर दुख व्यक्त किया और उनके दुनिया के जाने को सिनेमा की एक बड़ी क्षति बताया। वह न केवल उम्‍दा कलाकार थे, बल्कि बेहद अच्‍छे इंसान भी थे। जम्‍मू कश्‍मीर में आतंकवाद की भेंट चढ़ गए एक शख्‍स की विधवा श्रुति कांबले को इस बात का गम है कि वह शेख को उनकी महानता के लिए शुक्रिया तक नहीं कह सकीं। पति की मौत के बाद से ही कांबले और उनके दो बेटों को एक शख्‍स लगातार मदद दे रहा था। उन्‍हें शनिवार को पता चला कि वह शख्‍स फारुक शेख थे।
फिल्मों के अलावा नाटक, रंगमंच और सिनेमा लेखन में अपनी खास पहचान बनाने वाले फारुक शेख छुट्टी मनाने दुबई गए थे। वहीं उन्‍हें दिल का दौरा पड़ा और 65 वर्षीय इस अभिनेता में दुबई के अस्‍पताल में शुक्रवार रात अंतिम सांस ली थी।

No comments:

Post a Comment