Wednesday, July 23, 2014

मुंह से 232 दांत निकाले।

इंसान के मुंह में 32 दांत होते हैं। अगर किसी वजह से दांत का ऑपरेशन करवाना पड़े तो इंसान एक, दो, तीन,चार या पांच से छह दांतों का ऑपरेशन कर उसे निकलवा सकता हैं। ऐसे में कोई यह कहे कि किसी इंसान के मुंह से ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने एक दो नहीं, बल्कि पूरे 232 दांत निकाले हैं तो चौंकना लाजिमी है। सोमवार को जे. जे हॉस्पिटल के डेंटल डॉक्टरों की टीम ने एक लड़के के मुंह से पूरै 232 दांत निकाले हैं।
हॉस्पिटल ते डॉक्टर धिवारे की देखरेख में डॉ. वंदना थोरावडे की टीम ने बुलढ़ाणा से आए दसवीं के स्टूडेंट आशिक गवई (17) का ऑपरेशन कर उसके मुंह से 232 दांत निकाले। ऑपरेशन में डॉक्टरों की टीम को पूरे 6 घंटे लगे। अपने आप में रेयर इस ऑपरेशन के बारे में डॉ. वंदना थोरावडे बताती है कि गवई 26 जून को किसान पिता के साथ जे.जे अस्पताल आया था। उस वक्त उसके मुंह के दाएं भाग में ट्यूमर जैसा कुछ दिख रहा था, जबकि नीचे के दो दांत मिसिंग दिखाई दे रहे थे, जिसके मेडिकल लैंग्वेंज में Composite Odontoma कहते हैं।

डॉ. वंदना के मुताबिक, आशिक का जब एक्सरे किया गया तो उसके नॉर्मल दांत वाली जगह पर कई सारी खाली और आड़ी-तीरछी जगह दिखाई दीं, जिसका बायोप्सी (एक प्रकार का सैंपल) लिया गया और उसकी जांच की गई। वॉर्ड नंबर 15 में भर्ती आशिक के रिपोर्ट आने के बाद उसका ऑपरेशन किया गया। प्रारंभिक दौर में इस काम में दो घंटे लगे, पर जब मुंह के अंदरूनी हिस्सों को ओपन किया गया तो अंदर और भी दांत पाए गए। उसका 8वां दांत भी बाहर नहीं निकला था, जबकि 17 या 18 साल उम्र होने पर यह दांत निकल जाना चाहिए था। इसके चलते आशिक का मुंह बेडौल दिख रहा था। यह ऑपरेशन राजीव गांधी आरोग्य योजना के तहत किया गया है। बहरहाल, वह नाक से ही खाना खा रहा है। 2 से 3 दिन में वह वह मुंह से खाना खाना शुरू कर देगा।

No comments:

Post a Comment