Wednesday, February 11, 2015

मुंबई भी दूर नहीं रही

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने से मुंबई भी दूर नहीं रही। दिल्ली विधानसभा की 70 में से 67 सीटों पर अपनी पैंठ बनाने वाली इस पार्टी की दिल्ली में चली क्लीन स्वीप झाड़ू चलने पर न सिर्फ इसके नेता, कार्यकर्ता, बल्कि समर्थक भी झूम उठे। इस गूंज की आहट मुंबई समेत, ठाणे, नवी मुंबई तक भी पहुंची।
आप को मिली जबरदस्त सफलता पर ठाणे शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाते हुए आप की तरफ से सदस्यों को जोड़ने का अभियान शुरू किया। आप के ठाणे संयोजक संजीव साने ने ठाणे रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की तरफ से पत्रक बांटे और साफ-सुथरी छवि वाले लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जुड़ने का आवाहन किया।
'
आप' को मिली जीत से नवी मुंबई के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में जश्न का माहौल है। 'आप' के नवी मुंबई प्रमुख रवि श्रीवास्तव ने बताया कि नवी मुंबई के सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मुंबई के दादर में जश्न मनाने हेतु मंगलवार सुबह से ही इकठ्ठा थे। आप के एक अन्य नेता सुंदर बालाकृष्णन ने बताया कि वे जल्द ही विजय जुलूस का प्लान बनाएंगे।
दिल्ली विधानसभा में आप की जीत पर भिवंडी के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटीं। भिवंडी शहर अध्यक्ष डॉ. रमीज मोमिन ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में झाड़ू नहीं चलाया, बल्कि उन्होंने वैक्यूम क्लीनर ही चला दिया जिसमें कांग्रेस पार्टी का पूरा सफाया हो गया और बीजेपी 3 सीट पर आकर सिमट गई।

No comments:

Post a Comment