Wednesday, March 31, 2010

'बेस्ट' की बसों को सीएनजी बसों में रूपांतरित करने की पहल

'बेस्ट' की बसों को सीएनजी बसों में रूपांतरित करने की पहल को लेकर बृहन्मुम्बई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन उपक्रम (बेस्ट) और हिंदुजा समूह के अशोक लेलैंड ने हाथ मिलाया है। इस पहल के तहत बेस्ट की 761 बसों को सीएनजी में बदलने का काम अशोक लेलैंड द्वारा किया गया है, जो अब मुम्बई की सड़कों पर दौड़ने को तैयार हैं। यह जानकारी उपक्रम से जुड़े आधिकारिक सूत्रों ने दी। इस बाबत बेस्ट उपक्रम के जीएम उत्तम खोब्रागडे ने बताया कि बेस्ट की बसों का सीएनजी में रूपांतरण उपक्रम के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। इससे उपक्रम की परिचालन क्षमता तो बढ़ेगी ही, बेड़े का उत्सर्जन कम करने में भी मदद मिलेगी। मोटर वाहन निर्माताओं तथा बेस्ट उपक्रम के तकनीकी अधिकारियों की संयुक्त टीम ने अशोक लेलैंड के इंजीनियरों के निदेर्शन में दस महीनों तक चले संयुक्त आपरेशन में बेस्ट की 761 डीजल बसों को सीएनजी बसों में बदल दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब वाहन निर्माता द्वारा बड़े पैमाने पर पर्यावरण और आथिर्क लाभ की पेशकश की गई है। फिलहाल, अशोक लेलैंड की करीब 6500 सीएनजी बसें देश भर दौड़ रही हैं।

No comments:

Post a Comment