Friday, March 11, 2011

बाल ठाकरे के पोते के बार पर छापा मारकर वहां से 9 बार गर्ल्स को हिरासत में लिया

मुंबई पुलिस ने सांताक्रूज वेस्ट इलाके में बाल ठाकरे के पोते के बार पर छापा मारकर वहां से 9 बार गर्ल्स को हिरासत में लिया है। माना जा रहा है कि इन बार गर्ल्स को दबाव डालकर इस धंधे में उतारा गया था। पुलिस भी इन बार गर्ल्स को पीड़ित मान रही है। बार के 3 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और फरार निहार के खिलाफ पुलिस ने प्रिवेंशन ऑफ इमोरल ट्रैफिकिंग ऐक्ट (पीटा) के तहत मामला दर्ज किया है। निहार ठाकरे के बेटे बिंदा का बेटा है। बिंदा की सन् 1996 में कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मुंबई के कुछ और बारों में निहार की हिस्सेदारी है। वह बांद्रा ईस्ट में रहता है। आर. आर. पाटील ने सन् 2006 में मुंबई में डांस बार पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद बार गर्ल्स किसी बार में बतौर सिंगर या वेट्रेस रात 9 बजे तक तो काम कर सकती हैं, लेकिन वहां डांस नहीं कर सकतीं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि यहां पावरफुल लोगों के बार हैं इसलिए रोक के बावजूद यह सब होता है और शायद ही कभी रेड पड़ती है। मंगलवार रात एक बजे के करीब पुलिस ने संगीत बार में छापा मारा। डीसीपी के.एम.एम प्रसन्ना ने कहा, 'हमें पुख्ता सूचना मिली थी कि डेडलाइन के बाद भी बार में लड़कियां हैं। हमें इन बार गर्ल्स तक पहुंचने के लिए एक दीवार भी तोड़नी पड़ी, क्योंकि इन्हें बंद करके रखा गया था।' पुलिस ने बार मैनेजमेंट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और रमेश शेट्टी, हरीश शेट्टी व अर्जुन थापा को गिरफ्तार किया है। कई बारों को मैनेज करने वाले अन्नु शेट्टी को पुलिस खोज रही है।

No comments:

Post a Comment