Tuesday, March 10, 2009

बच्ची सिंह गोलीकांड में छोटा राजन के चार साथियों पर मकोका

मुम्बई क्राइम ब्रांच ने बच्ची सिंह गोलीकांड में छोटा राजन के चार साथियों पर मकोका लगा दिया है। जिन आरोपियों पर मकोका लगाया गया है, उनके नाम हैं कमाल सिद्दीकी, परवेज अख्तर, अनीस शेख और अजगर खान।

क्राइम ब्रांच चीफ राकेश मारिया ने बताया कि इन सभी आरोपियों को 15 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। बच्ची सिंह पर गोलीबारी पिछले साल अंधेरी में चलाई गई थी। बच्ची सिंह पेशे से बिल्डर हैं। इकबाल अतरावाला के मुम्बई डिपॉर्ट होने के बाद मुम्बई क्राइम ब्रांच ने उसे भी उस दौरान गिरफ्तार किया था।

No comments:

Post a Comment