Thursday, September 3, 2009

महाराष्ट्र में उत्तर भारतीय कांग्रेस के साथ


बीजेपी के नाराज उत्तर भारतीय नेताओं ने पार्टी पर दबाव बनाते हुए पार्टी से सामूहिक इस्तीफा देने का मन बना लिया है। बीजेपी नेतृत्व आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर भारतीयों कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा में असफल रहा है, ऐसा उनका आरोप है। शिवसेना के साथ समझौते में उत्तर भारतीय बहुल सीटें बीजेपी ने छीनी जाने को लेकर नाराजगी है। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह को दिल्ली में इन नेताओं ने अल्टिमेटम दिया था। प्रदेश बीजेपी के प्रभारी बनाये गए कप्तान सिंह सोलंकी भी उन्हें मनाने में सफल रहे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नाराज नेताओं ने अपने सामूहिक इस्तीफे पार्टी आलाकमान को पहुंचाने के लिए पार्टी के उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष शमशेर सिंह के हवाले कर दिए हैं। बुधवार को दादर के वसंत स्मृति पार्टी कार्यालय में मुम्बई भर के प्रमुख उत्तर भारतीय नेताओं की बैठक हुई। बैठक में मुम्बई अध्यक्ष जयप्रकाश ठाकुर व आर.यू. सिंह, महामंत्री व पूर्व उपमहापौर राजेश शर्मा, महाराष्ट्र उत्तर भारतीय मोर्चा महामंत्री सुरेन्द्र दुबे, नगरसेवक व जिला महामंत्री सीताराम तिवारी, संजय उपाध्याय, श्रीनिवास तिवारी, आर.डी. यादव, बाबा यादव समेत मुम्बई और महाराष्ट्र के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

No comments:

Post a Comment