Tuesday, October 1, 2013

संजय दत्त को 14 दिन की छुट्टी

1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट केस में 42 महीने की सजा काट रहे फिल्म ऐक्टर संजय दत्त को 14 दिन की छुट्टी मिल गई है। संजय दत्त मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे यरवडा जेल से घर के लिए निकले।
संजय दत्त ने पैर के इलाज के लिए कुछ दिन पहले अर्जी दी थी। यरवडा जेल के सुपरिंटेंडेंट योगेश देसाई ने डिविजनल कमिश्नर को उनकी अर्जी भेजी थी, जिसे मंजूर कर लिया गया था। यरवडा जेल प्रशासन ने इसके लिए एक नाटक का मंचन स्थगित कर दिया। संजय दत्त इसमें भाग लेने वाले थे।
संजय दत्त को फरलो नियम के तहत यह 14 दिन की छुट्टी मिली है। कैदी को फरलो नियम के तहत मिलने वाली छुट्टी कोर्ट द्वारा परोल से दी जाने वाली छुट्टी से अलग है। फरलो नियम में जेल प्रशासन ही कैदी को छुट्टी मंजूर कर सकता है।

No comments:

Post a Comment