Monday, June 22, 2015

20 लोगों को आज बचा लिया गया

महाराष्ट्र के पालघर जिले में वसई तट के पास एक संकटग्रस्त कमर्शल पोत से 20 लोगों को आज नौसेना के हेलिकॉप्टर की मदद से बचा लिया गया। 
रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया, '19 लोगों को हेलिकॉप्टर की मदद से आईएनएस शिकरा लाया गया जबकि नौसेना के दूसरे हेलिकॉप्टर से एक शख्स को पोत से बाहर निकला गया।' उन्होंने कहा कि नौसेना को सुबह सात बजे पोत पर सवार लोगों को तत्काल निकालने के लिए आग्रह मिला था। 
रक्षा प्रवक्ता के अनुसार भारतीय नौसेना को करीब आधी रात को सूचना मिली कि मुंबई बंदरगाह से 40 समुद्री मील दूर और वसई तट से 25 समुद्री मील दूर जिंदल कामाक्षी में एक पोत संकट में है और वह एक ओर बहुत अधिक झुक गया है। उन्होंने कहा कि संदेश में बताया गया था कि पोत एक ओर काफी झुक गया है और इसमें 20 लोग सवार हैं। पोत के झुकने के कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है। 
अधिकारी ने कहा कि भारतीय नौसेना ने तत्काल मदद के लिए एक हेलिकॉप्टर भेजा और मदद मुहैया कराने के लिए एक पोत भी तैनात किया गया। उन्होंने बताया कि पोत में संतुलन बनाए रखने के लिए एक ओर वजन बढ़ा दिया गया था।

No comments:

Post a Comment