Friday, October 30, 2015

अंडरवर्ल्‍ड डॉन छोटा राजन का साला मुंबई में भाजपा नेता

हाल ही में बाली में गिरफ्तार किए गए अंडरवर्ल्‍ड डॉन छोटा राजन का साला मुंबई में भाजपा नेता है। यह खुलासा भाजपा के लिए शर्मिंदा करने वाला साबित हो सकता है। भाजपा के श्रम संगठन राष्ट्रीय एकजुट कामगार संगठन के उपाध्यक्ष के रूप में राहुल वालनुज को हाल ही में पार्टी में शामिल किया गया है।
छोटा राजन की पत्नी सुजाता का 40 वर्षीय भाई वालनुज के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है। इससे पहले वह शिवसेना में था। वह सुधाकर देशमुख को रिपोर्ट करते हैं। सुधाकर नागपुर से बीजेपी विधायक हैं। वही श्रम संगठन की जिम्मेदारी संभालते हैं।
नहीं है कोई अपराधिक मामला
वालनुज नागपुर से भाजपा विधायक सुधाकर देशमुख को रिपोर्ट करता है, जो श्रम संगठन की जिम्मेदारी संभालते हैं। बताया जा रहा है कि छोटा राजन की गिरफ्तारी से करीब एक महीने पहले वालनुज को पार्टी में शामिल किया गया था।
देशमुख ने कहा कि वालनुज की अपनी एक स्वतंत्र व्यक्तिगत पहचान है और उन्हें केवल छोटा राजन का साला कहा जाना उनके साथ अन्याय होगा। उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला नहीं है, तो उन्हें मौका क्यों नहीं दिया जाना चाहिए।
इसलिए किया गया शामिल

भाजपा के सूत्रों ने कहा कि वालनुज की महाराष्ट्र श्रम क्षेत्र में बहुत मजबूत उपस्थिति है। पार्टी को ऐसे नेता की तलाश थी, जो विरोधी श्रम संगठनों पर हमला करना का साहस कर सकें। दरअसल, भाजपा श्रम क्षेत्र में खुद को मजबूती से स्थापित करना चाहती है। इस क्षेत्र में शिवसेना का खासा प्रभाव है।

No comments:

Post a Comment