Monday, December 21, 2015

छापेमारी में 34 लड़कियों को बचाया

मुंबई पुलिस ने छापेमारी में 34 लड़कियों को बचाया। जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने बीती रात टकीला बार में छापा मार कर 34 लड़कियों को छुड़ाया।
गौरतलब है कि अभी 12 दिसंबर को मुंबई के ही अंधेरी इलाके में पुलिस ने छापा मारकर 8 लड़कियों को छुड़ाया था जिनमें से एक विदेशी लड़की थी। ये सभी लड़कियां वेश्यावृत्ति में संलिप्त थी। इनके साथ एक दलाल भी गिरफ्तार हुआ था।

आपको बता दें कि अभी अक्टूबर 2015 में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को डांस बार पर प्रतिबंध को लेकर फटकार लगाई थी। अदालत ने कहा था डांस बार पर प्रतिबंध लगाना डांसर्स की आजीविका चलाने के अधिकारों का उल्लंघन होगा।

No comments:

Post a Comment