Saturday, April 25, 2009

पति को दूसरी महिला के साथ देखकर मंत्री की पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा

महाराष्ट्र सरकार में शामिल एक मंत्री को उनकी पत्नी ने दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।
मंत्री की पत्नी ने न केवल उस महिला की चोटियां खींची, बल्कि अपने पति की भी जमकर धुनाई की। महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में यह मुद्दा चुनाव जितना ही गर्म बना हुआ है। यह घटना दक्षिणी मुंबई के एक विधायक हॉस्टल में हुई। जब उनकी पत्नी हॉस्टल पहुंचीं तो मंत्री और उनकी महिला मेहमान पहली मंजिल के एक कमरे में थे। अपने पति को दूसरी महिला के साथ देखकर मंत्री की पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा और उन्होंने उसकी धुनाई कर दी। यहां तक कि उन्होंने अपने पति को भी नहीं बख्शा। वैसे इस संबंध में कोई आधिकारिक शिकायत नहीं दर्ज की गई है। बताया जाता है कि मंत्री विदर्भ क्षेत्र से हैं और अशोक चव्हाण सरकार में उन्हें हाल ही में शामिल किया गया है। मंत्री की पत्नी नागपुर में थीं और उन्हें अगले दिन मुंबई पहुंचना था। सूत्र ने बताया कि मंत्री की पत्नी को कहीं से इसकी भनक लग गई थी कि उनके पति क्या गुल खिलाने वाले हैं और इसके बाद वह अंतिम फ्लाइट पकड़कर अचानक मुंबई पहुंच गईं।

No comments:

Post a Comment