Thursday, October 16, 2014

मुंबई में करीब 55 पर्सेंट मतदान

सुरक्षा बलों की भारी निगरानी में बुधवार को मुंबई व आसपास के क्षेत्रों में छिटपुट घटनाओं के साथ मतदान संपन्न हो गया। मुंबई में करीब 55 पर्सेंट मतदान हुआ है, जबकि साल 2009 में हुए मतदान में 46.10 पर्सेंट मतदान हुआ था। पूर्वी उपनगर में 53 पर्सेंट और मुंबई शहर में 54.33 पर्सेंट मतदाताओं ने मतदान किया।
मुंबई उपनगर में सबसे ज्यादा दहिसर में औसतन 60.68 पर्सेंट और सबसे कम 41.80 पर्सेंट मानखूर्द मतदान क्षेत्र में मतदान हुआ है। वहीं मुंबई शहर की कुल 10 सीटों में सबसे ज्यादा वडाला विधानसभा चुनाव क्षेत्र में 59.60 मतदान हुआ है और सबसे कम मतदान 47.59 कोलाबा विधानसभा चुनाव क्षेत्र में हुआ है। सुबह में मतदान धीमी गति से शुरू हुआ और दिन ढलने के साथ ही मतदान में गति आ गई।

चुनाव अधिकारी के घर ईवीएम मिलने की शिकायत ठाणे जिले वसई में चुनाव अधिकारी के घर पर चार ईवीएम मिलने की घटना सामनेआई। क्षेत्रीय अधिकारी अशोक मांद्रेकेघर पर चार ईवीएम रखेगए थे। इसकी शिकायत स्थानीय विधायक विवेक पंडित ने चुनाव आयोग केअधिकारियों से की है। वसई के तहसीलदार इन ईवीएम मशीनों को अपने कब्जे में ले लिया है। जबकि इस बारे में चुनाव आयोग का कहना है कि अधिकारी के घर पर रखी गई अतिरिक्त मशीनें थीं। इसमें कुछ भी गैरकानूनी नहीं है।

No comments:

Post a Comment