Tuesday, July 14, 2015

गणेश उत्सव हिंदुओं का प्रमुख उत्सव

रविवार को गणेश मंडलों को संबांधित करते हुए शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने कहा कि गणेश उत्सव हिंदुओं का प्रमुख उत्सव है। अगर यह हिंदुस्तान में नहीं मनाया जाएगा, तो क्या पाकिस्तान में मनाएंगे। उद्धव ने कहा कि मुंबईकर गणेशोत्सव जोरशोर से मनाएं, शिवसेना उनके साथ खड़ी है।
बांद्रा में अयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि उत्सव को उत्सव की तरह की मनाया जाना चाहिए। उस पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं होना चाहिए।
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ तो कोई कोर्ट नहीं गया परंतु अपने उत्सव का विरोध करने वाले अपने ही कोर्ट में जाते हैं।
उन्होंने कहा, गणेश उत्सव लोकमान्य तिलक ने शुरू किया किया था। वह दाऊद का उत्सव नहीं है जिसका विरोध किया जाए।
गणेश मंडल पर आरोप लगाने वालों के बारे में कहा कि पहले उन्हें उन मंडल का सामाजिक कार्य भी देखना चाहिए। उन्होंने गणेश उत्सव मंडल चढ़बढ़कर कर मनाए। शिवसेना उन मंडलों के पीछे खड़ी है।

No comments:

Post a Comment